Categorized | लखनऊ.

चार मण्डलों की रबी गोष्ठी 25 नवम्बर को

Posted on 23 November 2010 by admin

लखनऊ, बरेली, फैजाबाद एवं देवीपाटन मण्डलों की रबी फसल 2010 की रणनीति से सम्बन्धित गोष्ठी कृषि निदेशालय लखनऊ में होगी। गोष्ठी में रबी की फसलों की तैयारी, प्रगति कृषि निवेशों की व्यवस्था उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि आदि की योजना तैयार की जायेगी।

कृषि निदेशक श्री मुकेश गौतम ने इस सम्बन्ध में बताया कि कृषि की नवीनतम तकनीक, सूखाग्रस्त एवं बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में कृषि उत्पादन, प्रबन्धन की व्यवस्था की जायेगी। रबी गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञ, सम्बन्धित मण्डलों के वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in