Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार गन्ना किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी

Posted on 22 November 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य की चीनी मिलों द्वारा गन्ना पेराई का कार्य तब तक किया जायेगा, जब तक कि किसानों द्वारा गन्ना की आपूर्ति बन्द न कर दी जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों द्वारा गन्ना क्रय करने अथवा मिल संचालन में उदासीनता बरतने की िशकायत प्राप्त होने पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों का गन्ना निकटतम चीनी मिलों को आपूर्ति कराकर कृशकों को पूरा सहयोग प्रदान किया जाये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने कहा कि गन्ना किसानों के हितों का ध्यान न रखने के कारण ही दो चीनी मिलों के महाप्रबन्धकों को गिरफ्तार भी कराना पड़ा। उन्होंने आगाह किया कि राज्य सरकार के इस कठोर कदम से शेश चीनी मिलों के प्रबंधकों को सतर्क हो जाना चाहिए और गन्ना किसानों के हित में राज्य सरकार के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कड़े रूख के चलते पिश्चमी क्षेत्र की 23 चीनी मिलें गन्ना पेराई का कार्य विधिवत प्रारम्भ कर चुकी हैं। शेश चीनी मिलें जो अभी तक नहीं चल पायी हैं, उन्हें अगले तीन दिनों में हर हालत में चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो क्रय मूल्य (एस0ए0पी0) प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए घोशित किया है, उससे गन्ना किसानों में भारी उत्साह है। गौरतलब है कि माननीया मुख्यमन्त्री जी ने प्रदेश के 40 लाख गन्ना किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वर्तमान सत्र के लिए 40 रूपये प्रति कुन्टल की अभूतपूर्व वृद्धि की है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार के वाेाि प्रयास के फलस्वरूप ही इस र्वा गत र्वााें की अपेक्षा चीनी मिलें दो सप्ताह पूर्व में ही गन्ना पेराई का कार्य प्रारम्भ कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान पेराई सत्र में अब तक 23,32,976 कुन्टल गन्ने की खरीद की जा चुकी है तथा 18,78,272 गन्ने की पेराई सम्पन्न हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों के जल्दी चलने से गन्ना किसानों के खेत ाीघ्र खाली होंगे, जिससे किसान रबी की बुआई भी समय से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को, गन्ना विकास समितियों तथा चीनी मिल के प्रतिनिधियों के मध्य पारस्परिक सहमति के आधार पर एस0ए0पी0 के अतिरिक्त जो भी प्रोत्साहन एवं सुविधायें सम्भव हों, उन्हें दिलाये जाने के निर्दो दिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in