Categorized | लखनऊ.

वनािध्वनाधिकार अधिनियम पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन कल

Posted on 22 November 2010 by admin

अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन के सम्बंध में कल  23 नवम्बर को पूर्वान्ह 10%00 बजे से योजना भवन के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव समाज कल्याण श्री बलविन्दर कुमार ने देते हुये बताया कि इस कार्यशाला में गोरखपुर, देवीपाटन एवं विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलायुक्त तथा 12 जनपदों लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, बहराइच, गोरखपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, महराजगंज, गोण्डा, बिजनौर, चित्रकूट, चन्दौली एवं जनपद ललितपुर की जिलाधिकारी तथा सम्बंधित जिलों के वन संरक्षक, जिला वनाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी भाग लेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in