Categorized | लखनऊ.

मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी आज 7 जनपदों में छापे अब तक 491 एफ0आई0आर0 दर्ज, 763 व्यक्ति नामित 471 गिरफ्तार

Posted on 22 November 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध  अभियान निरन्तर जारी है।

यह जानकारी आज यहॉ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके। मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अब तक 491 एफ0आई0आर0 दर्ज कर 763 व्यक्तियों को नामित करते हुए 471 को गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि आज कुल 7 जनपदों बदायूं, उन्नाव, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बरेली, पीलीभीत एवं शाहजहॉपुर में एफ0डी0ए0 टीम द्वारा छापे मारे गये। जनपद बदायूं में 240 किग्रा0 फल एवं 10 किग्रा0 मिठाई, जनपद उन्नाव में 5 किग्रा खोया, प्रतापगढ़ में 5 किग्रा0 मिठाई, चित्रकूट में 30 किग्रा0 फल एवं सब्जी, बरेली में 20 किग्रा0 मिठाई एवं 17 किग्रा0 सेब, पीलीभीत में 10 किग्रा0 सेब एवं 15 दर्जन केले तथा जनपद शाहजहॉपुर में 30 किग्रा0 फल जब्त कर नष्ट किये गये।

प्रवक्ता ने बताया कि छापामार अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, उत्पादन एवं भण्डारण इकाइयों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। एफ0डी0ए0 टीम को सिन्दग्ध खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों से नमूने संकलित करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों के नमूनों में अपमिश्रण की पुष्टि होने पर अपराधियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in