Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने हजरतगंज के सौन्दयीZकरण, जीणोZद्धार एवं अन्य विकास कार्यों को निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने के निर्देश दिये

Posted on 21 November 2010 by admin

भरवारा स्थित एस0टी0पी0 का निर्माण कार्य 30 नवम्बर तक पूरा किया जाये

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने दिसम्बर में हजरतगंज के 200 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए हजरतगंज के सौन्दयीZकरण, जीणोZद्धार आदि से सम्बन्धित सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूरा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यों में उच्च कोटि की गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने कहा कि लखनऊ के हजरतगंज का सांस्कृतिक एवं आर्थिक गतिविधियों में विशेष महत्व है। इसको दृष्टिगत रखते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था व अन्य कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये जाने चाहिए। उन्होंने फुटपाथ, रेलिंग, प्रकाश, फौव्वारे आदि का कार्य जल्दी से जल्दी पूरा करने के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही हजरतगंज के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ स्थित भवनों के पुताई कार्य को भी शीघ्र पूरा कराने को कहा। उन्होंने भरवारा में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट को 30 नवम्बर तक हर हाल में पूरा कराने की हिदायत दी।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने यह निर्देश उस समय दिये जब उत्तर प्रदेश राज्य सलाहकार परिषद के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्रा ने आज अपने आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में हजरतगंज में कराये जा रहे विभिन्न कार्योें की विस्तार से समीक्षा की और इसके निष्कषोZं से उन्हें अवगत कराया।

श्री मिश्रा ने माननीया मुख्यमन्त्री जी द्वारा मथुरा, वृन्दावन, वाराणसी, अयोध्या, फैजाबाद, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद, लखनऊ एवं मेरठ के समग्र विकास के लिए की गई घोषणाओं एवं शिलान्यास किये गये विभिन्न कार्यक्रमों के प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इन सभी कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि माननीया मुख्यमन्त्री जी धार्मिक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का गौरव बहाल करने तथा शहरों को सभी अवस्थापना सुविधाओं से लैस करने के लिए 6593.15 करोड़ रूपये की विभिन्न योजनाओं को पूर्व में ही स्वीकृत कर चुकी हैं।

बैठक में मुख्यमन्त्री के प्रमुख सचिव श्री आर0पी0 सिंह, सचिव मुख्यमन्त्री श्री नवनीत सहगल, मण्डलायुक्त लखनऊ श्री प्रशान्त त्रिवेदी के अलावा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in