Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमन्त्री जी द्वारा स्व0 जमुना प्रसाद निशाद के आश्रितों को पांच लाख रू0 की आर्थिक सहायता

Posted on 20 November 2010 by admin

सड़क दुघZटना में मृत चार अन्य व्यक्तियों के आश्रितों को दो-दो लाख रू0 की आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने सड़क दुघZटना में दिवंगत पूर्व मन्त्री एवं विधायक स्व0 श्री जमुना प्रसाद निशाद के आश्रितों को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सड़क दुघZटना में मृत चार अन्य व्यक्तियों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने के निर्देश दिये हैं। श्री निशाद व चार अन्य व्यक्तियों की कल एक मार्ग दुघZटना में मृत्यु हो गई थी।

ज्ञातव्य है कि माननीया मुख्यमन्त्री जी ने दुघZटना के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने के पश्चात कल देर रात डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर श्री निशाद के पार्थिव शरीर पर पुश्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने स्व0 श्री निशाद सहित सड़क हादसे में मृत हुए अन्य व्यक्तियों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in