Categorized | लखनऊ.

होमगार्ड्‌स स्वयंसेवकों की रोस्टर से ड्‌यूटी लगाने के निर्देश

Posted on 16 November 2010 by admin

होमगार्ड दिवस की 6 दिसम्बर तैयारी मुस्तैदी से की जाय ,होमगार्ड्‌स समीक्षा बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री श्री वेदराम भाटी ने मण्डलवार होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की रोस्टर से ड्‌यूटी लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रोस्टर से ड्‌यूटी लगाने में अगर किसी तरह की कहीं समस्या आ रही है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा।     यह निर्देश कल अपने कार्यालय कक्ष में होमगार्ड्स विभाग की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स की मासिक परेड मण्डलीय कमाण्डेंट 4 कम्पनी पर जा कर निरीक्षण करें। मासिक परेड की रिपोर्ट शासन को प्रेषित करें। उन्होंने मासिक परेड का दिवस निर्धारित करने के निर्देश भी दिये। होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की समस्याओं को जिला/मण्डल/मुख्यालय स्तर पर गठित अनुरक्षण समिति की बैठक में हल किया जाय। होमगार्ड्स समिति द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी शासन स्तर पर उपलब्ध कराई  जाय।     श्री भाटी ने कहा कि होमगार्ड्स के बीमा भुगतान के लम्बित मामले शीघ्र हल किये जायें साथ ही बीमा भुगतान के लम्बित मामलों का विवरण और निस्तारण में विलम्ब का कारण बताया जाये, ताकि इन समस्याओं का निस्तारण तत्काल हो सके। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स की ड्‌यूटी कम्प्यूटर से लगाने की स्थिति की जानकारी समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।     होमगार्ड्स मंत्री ने आगामी होमगार्ड्स दिवस की तैयारी पर जोर देते हुए कहा कि होमगार्ड्स संबंधी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा।     बैठक में प्रमुख सचिव, होमगार्ड्स श्री आलोक रंजन, आई0जी0पी0 होमगार्ड्स श्री सुभाष चन्द्र, मुख्यालय/मण्डल में तैनात वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in