Categorized | लखनऊ.

ग्राम्य विकास की समीक्षा बैठक सम्पन्न मनरेगा की गाइड लाइन ग्राम पंचायतों तक पहुंचाया जायें

Posted on 15 November 2010 by admin

5 लाख पट्‌टे धारकों के खेतों में भूमि सुधार का कार्यम चलाया जाय 10 लाख वंचित परिवारों को रोजगार से जोड़ा जाय-दद्दू प्रसाद

उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री श्री दद्दू प्रसाद ने निर्देश दिये हैं कि मनरेगा की गाइड लाइन्स ग्राम पंचायतों तक पहुॅचायी जायें ताकि ग्राम प्रधानों को इसकी सही जानकारी मिल सकें और गाइड लाइन्स  के अनुसार ग्राम सेवकों आदि से काम करा सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानों को इसकी पूरी जानकारी न होने से कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाता है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि रोजगार सेवकों पर किसी तरह की प्रताड़ता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

यह निर्देश श्री दद्दू प्रसाद ने आज यहॉ यू0पी0आर0आर0डी0ए0 के सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने मनरेगा के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि मनरेगा में सभी मुख्य विकास अधिकारी मैनेजमेंट इंफार्मेशन स्टिम एम0आई0एस0 की फीडिंग समय से करायें। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि सुधार के लाभार्थियों की सूची प्रति ग्राम पंचायत 10 लाभार्थी के हिसाब से तैयार करें। साथ ही 5 लाख पट्‌टे धारकों के खेतों में भूमि सुधार का कार्यक्रम मनरेगा के तहत चलाया जाये। उन्होंने ग्राम पंचायतों के गठन का कार्य 29 नवम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिये।

ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि 10 लाख वंचित परिवारों को 100 दिन के रोजगार से जोड़ा जाये। उन्होंने कहा कि शासन की यह रणनीति है कि इस कार्ययोजना से वंचित परिवारों को सीधा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी संस्था को इस योजना से पहली बार जोड़ा जा रहा है। इनका भी सहयोग इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में लिया जाये। उन्होंंने मनरेगा में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश के साथ ही उनके बैंक खाते अधिक से अधिक संख्या में खुलवाने पर जोर दिया।

श्री प्रसाद ने स्वर्ण जयन्ती ग्रामस्वरोजगार योजना की वित्तीय व भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि गत वर्ष की अवशेष धनराशि के उपयोग के लिये कार्य योजना तैयार कर लें। उन्होंने इस योजना के तहत प्रत्येक चौथे बुद्धवार को बैंक संबंधित सूचना की समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम सभा में खुली बैठक करने के निर्देश दिये और कहा कि पंचायत स्तर पर सभी अभिलेख तैयार रहने चाहिये। साथ ही मस्टर रोल पूरी तरह तैयार रखें।

श्री प्रसाद ने बताया कि महामाया आवास योजना तथा इन्दिरा आवास योजना के तहत पूरा धन दे दिया गया है। लाभार्थियों का भुगतान सुविश्चत किया जाये। साथ ही यह भी स्पष्ट कर लें कि अधूरे आवासों का निर्माण समय से पूरा कराया जाय।

बैठक में आयुक्त ग्राम्य विकास श्री संजीव कुमार, अपर आयुक्त मनरेगा श्री अमिताभ यादव, अपर आयुक्त श्री बादल चटर्जी, विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही समस्त संयुक्त विकास आयुक्त व मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in