Categorized | लखनऊ.

श्रमिकों के मेधावी पुत्र/पुत्री को पुरस्कार राशि वितरण हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

Posted on 15 November 2010 by admin

आवेदन-पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर

उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के मेधावी पुत्र एवं पुत्रियों को पुरस्कार राशि तथा प्रतीक चिन्ह दिये जाने हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये हैं। आवेदन-पत्र कार्यालय श्रम कल्याण आयुक्त/श्रम आयुक्त, उत्तर प्रदेश, जी0टी0रोड, पर आगामी 20 दिसम्बर तक जमा किये जा सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र पर प्राप्त न हाने, त्रुटिपूर्ण होने अथवा विलम्ब से प्राप्त होने पर विचार नहीं किया जायेगा।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश के श्रम आयुक्त श्री सीताराम मीना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार राशि प्राप्त करने हेतु आवेदन-पत्र, कार्यालय श्रम कल्याण आयुक्त/श्रम आयुक्त, उत्तर प्रदेश, जी0टी0रोड, कानपुर के अलावा श्रम आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश के अधीन अपर/उप श्रम आयुक्त कार्यालय, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, मेरठ, आगरा, झांसी, गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आज़मगढ़, अलीगढ़, नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) फैजाबाद, सन्तरविदास नगर (भदोही), मिर्जापुर (पिपरी, सोनभद्र) तथा सहारनपुर से नि:शुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं।

श्री मीना ने यह भी बताया कि पुरस्कार राशि एवं प्रतीक चिन्ह श्रमिकों के ऐसे पुत्र/पुत्रियों को दिया जायेगा, जिन्होंने वर्ष 2010 में हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण की हो तथा जिनके माता-पिता श्रमिक की परिभाषा से आवर्त हों और जिनका मासिक वेतन (मूल वेतन तथा मंहगाई भत्ता मिलाकर) दस हजार रुपये से अधिक न हो। श्रमिक के पुत्र का स्वर्गवास हो जाने की सूरत में श्रमिक का पौत्र भी इसके लिये पात्र होगा। इसकी पुष्टि के लिये क्षेत्र के डिप्टी कलेक्टर के प्रमाण-पत्र की सत्यापित प्रति प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक है। पुरस्कार राशि एवं प्रतीक चिन्ह उन छात्र एवं छात्राओं को दिये जायेगे जिनके माता/पिता ने कारखाने में कम से कम छ: माह तक लगातार नियमित सेवा की हो और प्रार्थना पत्र देते समय भी सेवारत हो। यदि छात्र/छात्रा के माता-पिता दोनों ही उत्तर प्रदेश में स्थित कारखानों के श्रमिक हों तो माता तथा पिता का कुल मासिक वेतन दस हजार रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।

श्री मीना ने बताया कि यह पुरूस्कार राशि 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पाने वाले प्रति अभ्यर्थियों को एक मुश्त एक हजार रुपया तथा प्रतीक चिन्ह तथा 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने अभ्यर्थी को एक मुश्त दो हजार रुपये तथा प्रतीक चिन्ह दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार राशि एवं प्रतीक चिन्ह का वितरण श्रम कल्याण आयुक्त, उ0प्र0 कानपुर के कार्यालय द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 के अन्तर्गत किया जायेगा, जिसकी सूचना चयनित अभ्यर्थियों को उनके निवास स्थान के पते पर दे दी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in