Categorized | लखनऊ.

आरोग्य मेला का समापन स्वस्थ रहने के लिए भारतीय चिकित्सा पद्वति को अपनाएं

Posted on 15 November 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के होम्योपैथिक राज्य मन्त्री श्री राजेश त्रिपाठी एवं आयुर्वेदिक राज्य मन्त्री श्री दद्न मिश्र ने संयुक्त रूप से आज यहॉं चार दिवसीय आरोग्य मेले का समापन किया। मन्त्रीद्वय ने भारतीय चिकित्सा पद्वतियों आयुर्वेदिक यूनानी, होम्योपैथी, योग आदि के महत्व पर बल देते हुए इनको अपनाने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय हे कि कॉिल्वन तालुकेदार्स कालेज के मैदान पर गत नवम्बर को उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मन्त्री श्री लालजी वर्मा ने इसका उद्घाटन किया था। इसमें आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सा पद्धतियों आदि से सम्बंधित लगभग 100 से ज्यादा स्टाल लगाये गये तथा लगभग दो हजार से ज्यादा व्यक्तियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री जैकब थामस, विशेष सचिव, निदेशक होम्योपैथी ओ0 वी0 एन0 सिंह आयुर्वेद एवं यूनानी के प्रभारी निदेशक तथा भारत सरकार एवं फिक्की के  प्रतिनिधि आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in