Categorized | लखनऊ.

छात्रसंघ बहाली को लेकर प्रदेश के सभी मण्डल मुख्यालयोंं पर भाजयुमो का धरना प्रदर्शन

Posted on 15 November 2010 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरीश द्विवेदी जी के नेतृत्व में आज शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन हुआ। मा0 प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत पांच वषोZ में उ0प्र0 के समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ के चुनाव नहीं हो रहे हैं तथा साथ ही प्रदेश के केन्द्रीय विश्वविद्यालयों यथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, काशी विश्वविद्यालय एवं अलीगढ़ विश्वविद्यालयों में भी छात्रसंघों की गतिविधियां शून्य हैं वस्तु शैक्षणित परिसरों में छात्रों की समस्याओं के निस्तारण हेतु छात्रसंघों का गठन न केवल अनिवार्य है अपितु अपरिहार्य विषय है किन्तु केन्द्र सरकार की संप्रग सरकार व उ0प्र0 की बसपा सरकार छात्रसंघ जैसी लोकतान्त्रिक संस्था को नष्ट करने पर आमादा है।

शिक्षकों की संवेदनहीनता और कर्मचारियों की निरंकुशता ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक तानाशाही और आतंक को जन्म दिया है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार लिंगदोह कमेटी की संस्तुतियों की आड़ में छात्रसंघ चुनावों को लगातार टाल रही है। कांग्रेस एवं बसपा के नेता आज नौजवानों की समस्याओं को लेकर घड़ियाली ऑंसू बहा रहे हैं लेकिन छा़त्रों एवं नौजवानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए इन दोनों सरकारों के पास कोई एजेण्डा नहीं है।

केन्द्र की कांग्रेस सरकार कॉमनवेल्थ घोटाला, टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाला और आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले में लिप्त है और लगातार घोटालों का कीर्तिमान बना रही है। और उसी में व्यस्त है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी है। प्रदेश के नौजवनों की बेरोजगारी इनके एजेण्डे में नहीं है प्रदेश का नौजवान इस निराशाजनक परिदृश्य को अब और बरदाश्त नही कर सकता।

भारतीय जनता युवा मोर्चा केन्द्र व प्रदेश सरकार से मॉंग करता है कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों  ने अविलम्ब छा़त्रसंघों की बहाली करते हुए छा़त्रसंघ चुनाव कराये जायें। जिससे छात्रहितों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके और परिसर में व्याप्त प्रशासनकि अराजकता से छात्रों को मुक्ति मिल सके साथ ही प्रदेश मेें रिक्त पड़े सभी पदों पर अविलम्ब भर्ती की जाए जिससे शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के अवसर सुलभ कराये जा सकें। समस्त शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि करते हुए उनका विनियमितीकरण किया जाये।

प्रदेश के सभी मण्डल मुख्यालयों पर  भाजयुमों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ की बहाली और अनेक सामाजिक समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की श्रंखला में अलीगढ़ में डा0 यादवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में 400 कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया। जिसमें पवन शर्मा, मुकेश उपाध्याय, सुबोध, श्रीमती कृष्ण गुप्ता, मानव महाजन मुख्य रूप से मौजूद रहे। बस्ती जिले में डा0 शेैलेन्द्र शर्मा (अटल) के नेतृत्व में 200 कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया। जिसमें राकेश श्रीवास्तव, सुशील िंसह, अभय पाल, अशोक गुप्ता, अजय सोनी, विष्णु भाष्कर, अशीष गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। मेरठ से सोमेन्द्र तोमर के नेतृत्व में 1100 कार्यकर्ताओं ने धरना, दिया जिसमें मुख्य रूप से संजीव शर्मा, विभू बंसल, गुंजन शर्मा, डा0 सरन सिंह, सत्य प्रकाश की विधायक, उमेश शारदा, रमेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे। मिर्जाापुर से श्री भूपेश चौबे ने 300 कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। जिसमें मुख्य रूप से  ब्रजभूषण सिंह, अरविन्द तिवारी, अंकुमनि मिश्रा हेमन्त त्रिपाठी, रजनीश आदि लोगों ने धरना दिया। कानुपर जिले से विजय सोनी , गुरूविन्दर सिंह छाबड़ा, प्रमोद विश्वकर्मा, गौरव पाण्डेय, अनुपम मिश्र अनुराम गुप्ता मौजूद रहे।बान्दा जिले से सुरजीत चन्देल ने 200 कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया जिसमें मुख्य रूप से मनोज गुप्ता, उमेश मिश्रा, राजू त्रिपाठी, धीरेन्द्र सिंह, अजय गर्ग मोैजूद थे। गोरखपुर जिले से शेलेन्द्र सिंह ´आजाद´ के नेतृत्व में  700 कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिसमें मुख्य रूप सये योगेश सिंह, सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, राधेध्याम रावत, वरूण राय, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे। गोण्डा जिले से हरीश शुक्ल ने नेतृत्व में 500 कार्यकताओं ने धरना एवं प्रदर्शन किया। जिसमें  मुख्य रूप से सत्यदेव मिश्रा, के0के0सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र, अविनाश जायसवाल , रामेश पासवान, किशोरी गुप्ता, नारायण आदि मौजूद थे। इलाहाबाद से शंशाक पाण्डेंय के साथ 200, सहानरपुर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघवलखन पाल के नेतृत्व में 750 कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। फेैजाबाद जिले से अभिषेक मिश्रा रोहित पाण्डेय ओमप्रकाश और बनारस से मनीष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

लखनऊ कार्यक्रम में दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री हरीश द्विवेदी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव भाटिया, शिवभूषण सिंह, प्रदेश मन्त्री राघवेन्द्र तिवारी, प्रत्युशमणि, क्षेत्रीय प्रभारी जितेन्द्र सिंह, सहमीडिया प्रभारी सोनू सिंह के साथ-साथ साकेत शर्मा, पप्पू मालवीय, रमेश गुप्ता, संजीव शर्मा, हिमांशु शर्मा,, अमित अवस्थी, संजय गोड़, विशाल सिंह, सुशील चौरसिया आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सैकड़ों छात्रों एवं कार्यकर्ताओं ने धरना, प्रदर्शन में जोर-शोर से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी राहुल मिश्रा ने किया तथा साथ ही शिवभूषण सिंह उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र तिवारी,मन्त्री  जितेन्द्र सिंह व प्रत्युषमणि मन्त्री ने भी संबोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in