Categorized | लखनऊ.

बैठक से पहले ही 50 प्रतिशत से ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीद्वार तय हो चुके थे

Posted on 15 November 2010 by admin

कतिपय समाचार पत्रों में बी0एस0पी0 की गत् 13 नवम्बर को लखनऊ पार्टी कार्यालय में बुलायी गई जिम्मेदार पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की बैठक में पंचायत व अन्य स्थानीय निकायों के चुनावों को लेकर घोषित की गई पार्टी की रणनीति को लेकर छपी खबरों के बारे में बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने स्पष्ट करते हुए कहा कि बी0एस0पी0 की 13 नवम्बर को लखनऊ पार्टी कार्यालय में बुलायी गई, बैठक से पहले ही 50 प्रतिशत से ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीद्वार तय हो चुके थे। इसलिए इस सम्बन्ध में पार्टी की घोषित की गई चुनावी रणनीति अब अगली बार से लागू होगी।

लेकिन इसके साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी ने यह भी निदेंZश दिये कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीद्वार तय करने के लिए अब जो भी जिले शेष बच गये हैं, उन पर उम्मीद्वार तय करने के लिए श्री नसीमुद्दीन सिद्दकी एवं श्री बाबू सिंह कुशवाहा, (दोनों पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव) की दो सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है, जो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के नामों पर निष्पक्ष रूप से विचार करके तथा सम्बंधित जोनल कोआर्डिनेटरों से सलाह करके ही, जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद के उम्मीद्वार तय करेंगे, लेकिन विवादित मामले में बी0एस0पी0 प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की मा0 मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी द्वारा ही अन्तिम रूप दिया जायेगा। इसके अलावा 13 नवम्बर की बैठक से पहले जो उम्मीद्वार तय हो चुके हैं, यदि पार्टी हित में उनमें कुछ परिवर्तन की जरूरत है तो ऐसी स्थिति में भी, इन दो लोगों की गठित की गई सम्बन्धित कमेटी ही अपना अन्तिम निर्णय देगी, जरूरत महसूस होने पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी सलाह ली जा रकती है।

पार्टी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कतिपय समाचार पत्रों में पार्टी की घोषित की गई चुनावी रणनीति की अवहेलना करने के सम्बंध में जो भी समाचार प्रकाशित हुए हैं, वह भ्रामक हैं। उन्होंनेे पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विरोधी पार्टियों द्वारा इस सम्बंध में किये जा रहे दुष्प्रचार पर कतई ध्यान न दें तथा गुमराह न हों।

पार्टी प्रवक्ता ने इसी के साथ कतिपय समाचार पत्रों में माननीया मुख्यमन्त्री जी के जनपदों के भ्रमण के कार्यक्रम के बारे में छपी खबरों को लेकर स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी का जनपदों का अचानक निरीक्षण का कार्यक्रम, प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष आदि का चुनाव खत्म होने और पार्टी संगठन की सभी स्तर की कमेटियों के गठन का कार्य पूरा होने के बाद ही प्रारम्भ होगा। लेकिन इसको भी लेकर किस्म-किस्म की भ्रान्तियां पैदा की जा रही हैं, जिनसे पार्टी के लोगों को सावधान रखने की जरूरत है।

साथ ही पार्टी प्रवक्ता ने प्रदेश के सभी जिम्मेवार लोगों से यह भी अपील की, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी ने 13 नवम्बर की बैठक में पार्टी हित में जिन-जिन बातों की तरफ सावधानियां बरतने के बारे में विस्तार से जानकारी दी, उन पर जरूर ध्यान दे व अमल करें।

इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि विरोधी पार्टियों के लोग पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी की छवि को खराब करने के लिए पिछले कुछ वषोंZ से षड़यन्त्र के तहत् जो घिनौने हथकण्डें इस्तेमाल कर रहे है, उनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए, अपनी पार्टी के जनाधार को तेजी से आगे बढ़ायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in