Categorized | लखनऊ.

मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाज़िल परीक्षा के आवेदन-पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि अब 22 नवम्बर

Posted on 02 November 2010 by admin

परीक्षा फार्म की फोटो कापी भी मान्य

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2011 की मुंशी, मौलवी, आलिम, फाजिल, कामिल प्रथम वर्ष तथा फाज़िल प्रथम वर्ष के पूर्ण रूप से भरे हुए परीक्षा फार्म अब आगामी 22 नवम्बर तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं। विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन-पत्र 29 नवम्बर तक जमा किये जा सकते हैं।

यह जानकारी उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्टार श्री जावेद असलम ने दी है। उन्होंने बताया कि कामिल प्रथम तथा फाज़िल प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा आवेदन-पत्र में दिये गये कामिल तथा फाज़िल के खाने के आगे प्अथवाप्प् अंकित किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इन परीक्षाओं के परीक्षा फार्म जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय अथवा इण्टरनेट द्वारा वेबसाइट upmsp.org.in से डाउन लोड़कर प्राप्त किये जा सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा फार्म की छाया प्रति फोटो कापी भी स्वीकार की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in