Categorized | लखनऊ.

`फूलवालों की सैर´ में उ0प्र0 को प्रथम पुरस्कार

Posted on 01 November 2010 by admin

दिल्ली के जहाज महल में आयोजित देश की सांस्कृतिक विविधता एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक `फूल वालों की सैर´ कार्यक्रम में इस वर्ष पुन: उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ है।

phool`फूल वालों की सैर´ कार्यक्रम का आयोजन हर साल महरौली में अंजुमन सैर-ए- गुलफरोशां संस्था कराती है, जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कलात्मक पंखे पेश किये जाते हैं।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0 द्वारा इस समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कलात्मक पंखे को सर्वोत्कृष्ट पाया गया है। समारोह के समापन अवसर पर उक्त पुरस्कार  उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से अपर सूचना निदेशक श्री रामदीन एवं उप निदेशक (राष्ट्रीय समारोह) श्री प्रदीप गुप्ता ने केन्द्रीय मन्त्रीश्री सलमान खुशीZद से प्राप्त किया।

इस वर्ष सूचना विभाग की ओर से झांसी के बुन्देलखण्ड लोक कला संस्थान की निदेशक बेबी इमरान एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा `बुन्देली जवाबी राई नृत्य´ का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं आम दर्शकों द्वारा बेहद पसन्द किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in