Categorized | लखनऊ.

वाराणसी तथा दिल्ली से आज 926 हज यात्रियों ने मदीना के लिये उड़ान भरी

Posted on 28 October 2010 by admin

शेष हज यात्री 04 नवम्बर को दिल्ली एयरपोर्ट से जायेंगे

हज-2010 के लिये आज वाराणसी एयरपोर्ट से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुल 220 हज यात्री निर्धारित समय पर मदीना के लिये रवाना हुए। इसके अतिरिक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मदीना जाने वाले कुल 706 हज यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए। इस प्रकार आज उत्तर प्रदेश के कुल 926 हज यात्रियों ने मदीना के लिये प्रस्थान किया।

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी एवं दिल्ली से जाने वाले हज यात्रियों की आज आखरी उड़ान थी। बचे हुए हज यात्री आगामी 04 नवम्बर को दिल्ली एयरपोर्ट से मदीना भेजे जायेंगे।

इस प्रकार उत्तर प्रदेश से अब तक 31099 हज यात्री मदीना भेजे जा चुके है। जिसमें लखनऊ एयरपोर्ट से 13371, दिल्ली से 13,355 तथा वाराणसी से 4373 हज यात्री शामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in