Categorized | लखनऊ.

कंाग्रेस कमेटी की डॉ0 जोशी को हादिZक शुभकामनाएं

Posted on 27 October 2010 by admin

उ0प्र0 photo-ritaji-3अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर प्रदेश कंाग्रेस के नेताओं ने डॉ0 जोशी को हादिZक शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में डॉ0 जोशी के निर्वाचन की सूचना मिलने पर हर्ष की लहर दौड़ गई। कंाग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी व्यक्त की एवं ढोल-नगाड़े के साथ कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, सोनिया गांधी जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिन्दाबाद, रीता जोशी जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाकर खुशी का इजहार किया।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने जारी बयान में कहा कि डॉ0 जोशी के पुन: निर्वाचन से कंाग्रेस संगठन मजबूत होगा और राहुल जी के मिशन 2012 को अवश्य कामयाबी मिलेगी।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी जी द्वारा उन पर पुन: विश्वास व्यक्त किये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। डॉ0 जोशी ने कहा है कि वह सोनिया जी और राहुल जी के उम्मीदों के अनुरूप प्रदेश में संगठन को एकजुट करने, मजबूत करने एवं मिशन 2012 को सफल बनाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगायेंगीं।।
इस मौके पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष-पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा, मीडिया चेयरमैन-विधायक श्री विवेक कुमार सिंह, मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, विधायक एवं शहर अध्यक्ष श्री श्यामकिशोर शुक्ल, महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव, महामन्त्री सरदार दलजीत सिंह, प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान एवं श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री संगमलाल शिल्पकार, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री विजय सक्सेना, श्री जगदीश अवस्थी, श्री विजय बहादुर, श्री ब्रजेश गुप्ता`चंचल´, श्री रमेश मिश्रा, श्री अजय कुमार सिंह`अज्जू´, श्री प्रभुजोत बत्रा`लकी´, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री रामगोपाल सिंह प्रवक्ता शहर कांग्रेस, श्री विनोद मिश्रा, श्री ज्ञानेन्द्र तिवारी, श्री के0के0 शुक्ला, सै0 हसन अब्बास, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री प्रभुनाथ राय, श्री नुसरत अली, श्री ओंकार पाठक, श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री एम.पी.त्रिपाठी, श्री शाहकार जैदी, श्री आशुतोष मिश्रा, श्री एच.पी. सिंह, श्री जियाउल रब मुन्ना, श्री प्रदीप सिंह, श्री शिव पाण्डेय, श्री राकेश कुमार जोशी, श्री गोविन्द सिंह आदि कंाग्रेस नेताओं ने डॉ0 जोशी के पुन: निर्वाचित होने पर बधाई दी है।
उ0प्र0 महिला कंाग्रेस की अध्यक्ष डॉ0 मीरा सिंह एवं मीडिया कन्वीनर श्रीमती शबनम पाण्डेय ने डॉ0 जोशी के अध्यक्ष पद पर पुन: निर्वाचित होने पर बधाई दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in