Categorized | लखनऊ.

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

Posted on 27 October 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जापलिंग रोड कैम्पस की कक्षा 7 की छात्रा अबीरा खान ने अन्तर-विद्यालयी पोस्टर मेकिंग में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरवािन्वत किया है। यह प्रतियोगिता सामाजिक संस्था प्रेम आसरा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित की गई। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इन प्रतििष्ठत प्रतियोगिता में नगर के अनेक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने रचनात्मक विचार व विश्वव्यापी दृष्टिकोण को रंग व ब्रश के माध्यम से प्रस्तुत कर निर्णायक मण्डल सहित उपस्थित दर्शकों को
abeera-khan-1
मन्त्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने सी.एम.एस. की मेधावी छात्रा की गहरी समझ तथा रंगों के सुन्दर व मनमोहक प्रस्तुतिकरण की तालियां बजाकर सराहना की तथापि सी.एम.एस. छात्रा की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आकर्षक ट्राफी तथा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी0एम0एस0 सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है।

विगत वषोZ में सी0एम0एस0 के छात्रों ने विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर टैक्नालॉजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in