Categorized | लखनऊ.

नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव की प्रेस कान्फ्रेंस

Posted on 27 October 2010 by admin

नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कान्फ्रेंस  में कानून व्यवस्था का संकट गम्भीर रूप लेता जा रहा है। सत्तारूढ़ दल द्वारा दबंगो और अपराधियों को संरक्षण देने के फलस्वरूप पुलिस भी नििश्क्रय है। राजधानी में हुई तमाम हत्याओं की तफतीश तक नहीं हुई है। जनपदो में पुलिस प्रशासन के अधिकारी गम्भीर घटनाओं में भी मूकदशZक बने रहते हैं। पंचायत चुनावों में हुई तमाम धांधलियों पर पर्दा डाला जा रहा है। इस वशZ समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।
27-10-bपंचायत चुनावों में बसपाइयों की दबंगई से कई जानेें गई हैं। फैजाबाद जिले के बीकापुर क्षेत्र में दखिनवारा चौराहे से सोमवार की रात प्रभारी कानूनगो राम कुमार यादव की हत्या कर उसका ‘ाव सुल्तानपुर की नहर पटरी पर फेंक दिया गया। इसमें बसपा विधायक व ब्लाक प्रमुख सहित 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। कानूनगो का दोश यह था कि वह विधायक के एक करीबी की पत्नी के मुकाबले अपनी पत्नी को मझवारा गांव से प्रधान पद का चुनाव लड़ा रहा था। बसपा विधायक उस पर नाम वापस कराने का दबाव बनाए हुए थे।

आज ही स्वास्थ्य विभाग के परियोजना अधिकारी डा0 विनोद कुमार की उनके विकास नगर स्थित निवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे फरार हो गए। डाक्टर साहब सुबह 5Û30 बजे प्रात: भ्रमण पर निकले थे।
गाजियाबाद के कविनगर में 23/24 अक्टूबर,2010 की रात्रि में सर्राफ श्री अतुल गोयल की हत्या कर दी गई। इस काण्ड में पुलिस का रवैया लापरवाही का है। सर्राफा व्यापारी दहशत में हैं। राजधानी लखनऊ में भी कई सर्राफ व्यवसायी अपराधियों के शिकार बने है। कई मामले अभी तक नहीं खुल पाए है।
कानपुर में तीन बालिकाओं के साथ बलात्कार हुआ। दिव्या काण्ड में पुलिस का आचरण अत्यन्त निन्दनीय है। एक स्कूल प्रबंधक और उसके परिवारीजनों को बचाने के लिए स्थानीय पुलिसतन्त्र ने अपराधियों से मिलीभगत का नग्न प्रदशZन किया है। दिव्या की मां सीबीआई जांच की मांग कर रही है पर यह सरकार और उसके इशारे पर पुलिस उच्चाधिकारी सीबीसीआईडी जॉच का नाटक कर रहे है।
समाजवादी पार्टी नागरिकों के साथ हो रही इन जघन्य वारदातों की घोर निन्दा करती है। सरकार प्रशासन पर अपनी पकड़ खो चुकी है। अधिकारियों को चेतावनी है कि वे बसपा के एजेंट की भूमिका न निभाए। सरकार बदलने पर उन्हें इसके लिए जवाबदेही और सजा दोनों भुगतानी पड़ेगी।
सुल्तानपुर में कानूनगो की हत्या की साजिश की जांच के लिए समाजवादी पार्टी का एक जांच दल 29 अक्टूबर,2010 को जायगा और पीड़ित परिवार से भेंट करेगा।जांच दल नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष विधान परिशद श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, सॉसद श्रीमती सुशीला सरोज, पूर्व मन्त्री श्री अरविन्द सिंह गोप एवं विधायक  श्री उदयराज यादव ‘ाामिल होगें।  समाजवादी पार्टी की मांग है कि मृतक कानूनगो के परिवारीजन को 20 लाख रूपए का मुआवजा दिया जाए और उनकी सुरक्षा व्यवस्था  की जाए

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in