Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रकाशन एवं प्रसारण हेतु प्रेस वक्तव्य-

Posted on 24 October 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को एक पत्र  लिखकर पंचायत चुनावों की मतगणना के सम्बंध में फैले भ्रम को देखते हुए स्थिति स्पश्ट करने और अपना निर्णय घोिशत किए जाने की मांग की है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय प्रदेश में पंचायतों के त्रिस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय  चरण के लिए मतदान पूर्ण हेा गया है। इस बीच अनेक क्षेत्रों से लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं कि मतदान के दिन ग्रामीण क्षेत्रों में निरक्षर अथवा कम पढे़े लिखे मतदाताओं द्वारा प्रधान पद का मतपत्र जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के बैलेट वाक्स में और जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के मतपत्र प्रधान वाले बैलेट बाक्स में डाल दिये गये हैं। इस प्रकार की समस्यां की जानकारी लगभग सभी जनपदों से हो रही है। आयोग द्वारा मतगणना के लिए ग्राम पंचायत प्रधान और सदस्यों के लिए मतगणना की तारीख तथा जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायतों के मतों की गणना के लिए अलग तिथियॉ निर्धारित की गई हैं। उस दशा में गम्भीर समस्या उत्पन्न होगी कि प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के बैलेट बाक्स में जो मतपत्र जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत केे प्रत्याशियों के निकलेंगे उनकी गणना कैसे की जाय और उनको गोपनीय तौर पर सुरक्षित कैसे रक्खा जाय।

इस समस्या के समाधान स्वरूप प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने मांग की है कि सभी पदो के बैलेट बाक्स एक साथ खोलने की व्यवस्था की जाय ताकि  निश्पक्ष रूप से किसी भी प्रत्याशी को बिना नुकसान पहुचॉये मतगणना कार्य सम्पन्न हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in