Categorized | लखनऊ.

आईडिया दिन-प्रतिदिन की बातचीत को सुगम बनाने के लिए 16 भाषाओं में एक हेल्पलाइन शुरू कर रही है।

Posted on 24 October 2010 by admin

ab

अब, पूरे देश के मोबाइल उपयोगकर्ता सिर्फ एक कॉल पर `भाषा सम्बंधी अवरोधों को तोड़` सकते हैं।
.    बातचीत सम्बंधी सहायता के लिए सनबादवू में आईडिया के 9837012345पर कॉल करेंं।

.
घर से दूर रहने के दौरान, संवादात्मक सहायता हासिल करने के लिए मोबाइल का उपयोग करने का `आईडिया`, जिसका सुझाव सरजी ने आईडिया के नए विज्ञापन में चार इडियटों को दिया है, अब एक हकीकत बन गया है! आईडिया ने दिखाया है कि देश की पहली `भाषा हेल्पलाइन` को शुरू करके, विभिन्न भारतीय भाषाओं में संवाद करने के लिए सहायता को मोबाइल प्लेटफार्म पर मुहैया कराया जा सकता है, जो कॉलर को लगभग 16 भाषाओं में संवादात्मक सहायता मुहैया कराएगा।  सचमुच, बहुभाषाी देश में क्या आईडिया है, सरजी!

देश में 650 मिलियन से भी अधिक मोबाइल उपयोगकर्ताओं में से जिस किसी को भी कंरियर, शिक्षा,
यात्रा और जीवन के किसी अन्य परिपे्रक्ष्य में घर से दूर जाना पड़ रहा है या जिसे अपने आस-पास के लोगों से विभिन्न भाषाओं में संवाद करने की आवश्यकता है, वे आईडिया की इस अनूठी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

उदाहरण के लिए, बंगाली बोलने वाला व्यक्ति, जिसे सनबादवू में सब्जी बेचने वाले या टैक्सी चालक से हिन्दी भाषा संवाद करने की जरूरत पड़ती है, उसे केवल 9837012345 नंबर डायल करने की आवश्यकता है और वह बंगाली में सहायता प्राप्त कर सकता है। कॉलर को केवल अपने सन्देश को अभिव्यक्त करना है और आईडिया हेल्पलाइन के एजेंट द्वारा फोन पर तत्काल इसका अनुवाद कर दिया जाएगा। कालर को अपने सन्देश को वांछित भाषा में अनुवाद कराने के लिए एजेंट को इसे केवल हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में देना होगा ।

जिस क्षेत्र से कॉल की जा रही है, उस क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा में सहायता प्राप्त करने के लिए कॉलर देश में कहीं से भी आईडिया की 22 ग्राहक सेवा हेल्पलाइनों पर कॉल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, मुम्बई में बंगाली कॉलर आवश्यकता पड़ने पर तमिल मेें सहायता प्राप्त करने के लिए तमिलनाडु की आईडिया हेल्पलाइन पर कॉल कर सकता है।

श्रीमती अनुपमा अहलुवालिया, सीनियर वाइस प्रेजीडेंट - माÆकटिंग, आईडिया सेल्युलर ने भाषा हेल्पलाइन की घोषणा करते हुए कहा कि, Þहमारे उपभोक्ता शोध से यह बात सामने आई है कि यह एक रोचक ज्ञान की बात है कि लोग जब देश के अन्य भागों में जाते हैं, जहां अलग भाषा प्रयोग में लाई जाती है, तो उसे अपने साथी भारतीयों से संवाद करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। आईडिया की उपभोक्ता उन्मुख सोच ने हमें ऐसे व्यक्तियों के लिए रोजाना के संवाद में सही समय पर सहायता मुहैया कराने के लिए एक अनूठी और अद्भुत अवधारणा - `भाषा हेल्पलाइन` शुरू करने के लिए पे्ररित किया है, जिन्हें स्थानीय लोगों से उनकी भाषा में संवाद करने की आवश्यकता पड़ती है। आईडिया भाषा हेल्पलाइन भाषा सम्बंधी अवरोधों को तोड़ने में मोबाइल टेलीफोनी की शक्ति का प्रदर्शन है और यह हमारे ब्राण्ड को उपभोक्ता संपर्क के नए स्तर तक ले जाएगा।Þ
आईडिया की हेल्पलाइन सभी 22 टेलीफोन सर्कलों और 16 भारतीय भाषाओं, असमिया, बंगाली, भोजपुरी, अंग्रेजी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलगु, उड़िया, पंजाबी, राजस्थानी और उर्दू में उपलब्ध है। भाषा सहायता उस क्षेत्र में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा (भाषाओं) में मुहैया कराई जाएगी। हेल्पलाइन नंबर, आईडिया के उस क्षेत्र का ग्राहक सेवा नंबर है, और इसका उपयोग आईडिया सब्सक्राइबर के साथ-साथ अन्य मोबाइल उपयोगकताZ भी कर सकते हैं।

भाषा हेल्पलाइन को शामिल करने के लिए आईडिया ग्राहक सेवा आईवीआर को फिर से शुरू किया गया है। भाषा के सम्बंध में सहायता मंागने वाले कॉलर को उपयोगकर्ता हितैषी तरीके से आईवीआर मेन्यू के जरिये भाषा हेल्पलाइन के लिए निर्देशित किया जाएगा। समÆपत एजेंटों की एक टीम, जो स्थानीय भाषा को बोलने और समझने में सक्षम है, को कॉलर की सहायता के लिए लगाया गया है। भाषा हेल्पलाइन के लिए कॉल करने पर 50 पैसे प्रति 3 मिनट का प्रभार लगाया जाएगा।

www.ideacellular.com पर 16 भाषाओं की सूची और भाषा हेल्पलाइन नंबरों को देखा जा सकता है।

आईडिया सेल्युलर ने अपने `भाषा सम्बंधी अवरोधों को तोड़ो` को शुरू करने से पहले एक अभियान चलाया था, जो विभिन्न भाषाओं को बोलने वाले लोगों के बीच सेतु का निर्माण करने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने का चैंपियन आईडिया है। आईडिया के बं्राण्ड एमबेस्डर, अभिषेक बच्चन ने विज्ञापन में एक खामोश चायवाले की भूमिका निभाई है, जो इस आईडिया को बिना कोई शब्द बोले अभिव्यक्त करता है।  आईडिया हेल्पलाइन अभियान का विस्तार है जो देशभर में लाखों भारतीयों को प्रभावित कर रहा हैं।

आईडिया सैल्यूलर लिमिटेड के बारे में

आईडिया सैल्यूलर राजस्व के लिहाज से देश की तीसरी सबसे बड़ी राश्ट्रीय स्तर की मोबाइल ऑपरेटर कंपनी है, जिसके 74 मीलियन उपभोक्ता हैं। आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए आईडिया अपने सबसे विस्तृत उपभोक्ता संपर्क केन्द्रों के जरिए विश्व स्तरीय सेवाएं देती है। आईडिया नैशनल स्टॉक ऐक्सचेंज (ऐनऐसई) और बॉम्बे स्टॉक ऐक्सचेंज (बीऐसई) में सूचीबद्ध कंपनी है।

आईडिया सैल्यूलर आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी है, जो वास्तविक अर्थों में भारत की सबसे पहली बहुराश्ट्रीय कंपनी है। यह समूह 26 देशों में कार्यरत है और 40 राश्ट्रीयताओं वाले 1,30,600 से अधिक कर्मचारी इस समूह में काम करते हैं। आईडिया सैल्यूलर के बारे में अधिक जानकारी पू

www.ideacellular.com पर तथा समूह के बारे में ज्यादा जानकारी पूर्ण  

www.adityabirla.com पर उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in