Categorized | लखनऊ.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री मान बहादुर सिंह, पूर्व विधायक का निधन

Posted on 19 October 2010 by admin

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री मान बहादुर सिंह, पूर्व विधायक, निवासी जनपद बलरामपुर की कल धौला कुआं, नई दिल्ली में हुए निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी एवं कांंग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक सन्तप्त परिजनों को इस असह्य दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि स्व. मान बहादुर सिंह वर्ष 1974 से 1989 तक बलरामपुर से विधायक एवं वर्ष 1990 से 1996 तक कंाग्रेस पार्टी के विधान परिषद सदस्य रहे। स्व0 मान बहादुर सिंह की अन्त्येष्टि निगम बोध घाट, नई दिल्ली में होगी।

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि स्व0 मान बहादुर सिंह की बेटी श्रीमती जया सिंह, वर्तमान समय में बिहार प्रदेश के पुरसैल विधानसभा क्षेत्र से कंाग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

स्व. मान बहादुर सिंह के निधन पर पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, महामन्त्री श्री अरूण प्रकाश सिंह, मीडिया सचिव श्री विजय सक्सेना आदि वरिष्ठ नेताओं ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in