Categorized | ललितपुर

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की बैठक में 20 अक्टूबर को मशाल जलूस निकालने का निर्णय लिया गया।

Posted on 19 October 2010 by admin

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की बैठक में 20 अक्टूबर को मशाल जलूस निकालने का निर्णय लिया गया। व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने कहा कि प्रदेश सरकार की मनमानी नीतियों के कारण वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व्यापारियों को परेशान कर रहे है। वह इसकी आड़ में अपनी इच्छा पूर्ति भी कर रहे है, इसे व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेगे। उन्होंने निर्णय लिया कि आन्दोलन में जिले के सभी व्यापारी एकजुट रहेगे।

प्रदेशीय आºवान पर आयोजित हो रहे आन्दोलन के क्रम में कहा गया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार उत्पीड़न पर उतारू बनी हुई है। व्यापारी अपना ठीक से कारोबार भी नहीं कर पा रहे, जहां एक तरफ उनका कारोबार संचालित कर पाना प्रक्रियाओ के कारण मुश्किल होता जा रहा है वहीं सुविधायें रचमात्र भी नहीं दी जा रहीं। प्रदेश में जगह-जगह व्यापारियों के साथ वारदातें हो रही है, लेकिन इनका खुलासा नहीं हो पाता। इस वजह से आपराधिक किस्म के लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वह व्यापारी को आसानी से निशाना बना रहे है। कानून व्यवस्था के कारण ही लूट, डकैती, अपहरण, भ्रष्टाचार जैसे नये उद्योग अस्तित्व में आने लगे है। वाणिज्य कर के अलावा आयकर, आबकारी विभाग अपनी सीमायें लाघने में लगे हुए है। इन विभागों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी अपने हिसाब से विभाग को चलाने का कार्य कर रहे है, जिसका सीधा मकसद व्यापारियों का दोहन करना है। उन्होंने पिछले आन्दोलनों में प्राणपन से सहयोग करने वाले व्यापारियों के उत्साह को सराहा। कहा गया कि अब मशाल जलूस के माध्यम से व्यापारियों के हितों के प्रति नज़रअन्दाज करने वाली सरकारों को रोशनी दिखाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने आगामी समय में आयोजित होने वाले आन्दोलनों में इसी तरह की ताकत एवं एकता का प्रदर्शन करने की अपील की।

व्यापारी अपनी समस्याओ को पुरजोर ढग से उठाते हुए 20 अक्टूबर को सायं 7 बजे जगदीश मार्केट में एकत्रित होंगे। वहां से मशालों मं अगिन् प्रज्ज्वलित कर आन्दोलन आगे बढ़ेगा। युवा व्यापार मण्डल ने सभी व्यापारियों से बड़ी तादाद में आन्दोलन में सम्मिलित होने की अपेक्षा की। इस अवसर पर महेन्द्र मयूर, संजय रसिया, सतीश बजाज, प्रदीप त्रिपाठी, नरेन्द्र कड़ंकी, लखन अग्रवाल, पंकज मिश्रा, रामेश्वर सड़ैया, जिनेन्द्र पंसारी, मज्जाू सोनी, राजेन्द्र सोनी, सुनील, अभिषेक, अमित, सोनू, राजीव जैन, विनय जैन, अंकित जैन, उत्तम चन्द, अजय जैन, अविनाश सिंघई, अंशुल बड़कुल, विकास, वीरेन्द्र, पंकज, दीपक सोनी, सौरभ मिठया, अनुराग आदि उपस्थित थे। संचालन राजीव सुडेले ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in