Categorized | लखनऊ.

नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्राओं को

Posted on 16 October 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर की दो प्रतिभाशाली छात्राओं शुब्रा एवं मानसी ने अन्तर-विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवािन्वत किया है। यह प्रतियोगिता भारतीय वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित की गई। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नगर के अनेक प्रतििष्ठत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने युगल नृत्य प्रतियोगिता में संगीतमय व मनमोहक नृत्य प्रतिभा का प्रस्तुतीकरण कर अपनी सर्वाेच्चता सिद्ध की। आयोजकों ने सी.एम.एस. की इन छात्राओं की नृत्य प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आकर्षक ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

dance-contest-1श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्याित्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही सांस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है। इसके लिए छात्रों को विद्यालय में अलग से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है। श्री शर्मा ने कहा कि संगीत को आत्मा के भोजन की संज्ञा दी गई है, यह आित्मक शक्तियों को बढ़ाता है एवं छात्रों को समाज का सभ्य व सुसंस्कृत नागरिक बनाने में मदद करता है। गीत-संगीत की शिक्षा के माध्यम से सी.एम.एस. अपने छात्रों में भक्ति, सरसता, करूणा एवं शान्ति को भावना संचारित करने में सतत् प्रयत्नशील है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in