Categorized | लखनऊ.

मौलाना बुखारी ने आपा खोया

Posted on 14 October 2010 by admin

मौलाना बुखारी द्वारा एक पत्रकार के सवाल पूछे जाने पर अपना आपा खोया तथा उस पत्रकार के साथ मारपीट पर आमादा हो गये ।

लखनऊ के गोमती होटल में आज 3 बजे की जा रही प्रेसं कंफ्रेस में एक स्थानीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार  पत्र के संपादक व अखिल भारतीय महा सूफी सन्त एकता समिति लखनऊ के अध्यक्ष मो0 वहीद चिश्ती द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में मौलाना बुखारी भड़क गये और उन्होंने उसको डांट के बैठालने की कोिशश करी लेकिन उक्त पत्रकार के लगातार पूछे जाने पर बुखारी ने उक्त पत्रकार के साथ मारपीट शुरु कर दी जैसे तैसे सुरक्षा कर्मियों ने मौलाना बुखारी और उक्त पत्रकार को अलग अलग किया । पत्रकारों द्वारा जब वहीद चिश्ती पत्रकार से बातचीत की जा रही थी तो मौलाना एक बार पुन: भड़क गये और उसको मारने पीटने लगे । पत्रकार वहीद चिशती केे अनुसार बुखारी ने उनको जान से मारने की धमकी भी जिसके लिए पत्रकार वहीद चिश्ती ने हज़रतगंज थाने में एफ0आई0आर दर्ज कराने की बात कही गई है ।

आज मौलाना बुखारी ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था जिसमें बाबरी मिस्जद के बारे आए हुए कोर्ट के फैसले को न मानने का एलान किया और यह भी दावा किया कि ए0एस0आई की रिपोर्ट बदली गई और इस रिपोर्ट को बदलवाने में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह ज़िम्मेदार है । कांग्रेस ने 12-13 सिन्तबर को दिग्विजय सिंह को लखनऊ में इसी लिए भेजा था कि वह जजो पर दबाव बनाकर फैसला बदलवा सके ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in