Categorized | लखनऊ.

चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलिम्पयाड

Posted on 12 October 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. द्वारा चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलिम्पयाड ßएक्सपो-2010Þ का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, यूनाईटेड अरब अमीरात (यू.ए.ई.), नेपाल, भूटान तथा भारत के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 750 बाल खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु लखनऊ पधार रहे हैं। यह अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलिम्पयाड विश्व शान्ति व विश्व एकता को समर्पित है। उक्त जानकारी आज यहां आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में एक्स्पो-2010 की संयोजिका एवं सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती स्वप्ना मंशारमानी ने दी। श्रीमती मंशारमानी ने बताया कि खेलों के इस महाकुंभ में भाग लेने हेतु देश भर की अनेकों प्रख्यात खेल हस्तियां लखनऊ पधार रही है जिनमें राजीव गांधी खेल रत्न विजेता सुश्री एम. सी. मैरीकॉम, बािक्संग वल्र्ड चैिम्पयन एवं  कॉमनवेल्थ खेलों की ब्राण्ड अम्बेस्डर, श्री सैयद अली, पूर्व ओलिम्पयन, सुश्री राजिया जैदी, पूर्व कप्तान, भारतीय महिला हाकी टीम, श्री अनूप कुमार, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता, मास्टर हेमन्त बेग, गोल्ड मेडलिस्ट, एशियन कराटे चैिम्पयनशिप, श्री जटा शंकर सिंह, ओलिम्पयन, श्री विनोद डोिन्डयाल, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, सॉकर, श्री मनोज जग्गी, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, सॉकर, एवं पद्मश्री एलिजा नेल्सन, पूर्व कप्तान, भारतीय महिला हाकी टीम आदि प्रमुख हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in