Categorized | लखनऊ.

संगीत प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को

Posted on 12 October 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज के छात्र निमिष मिश्रा ने अन्तर-विद्यालयी वाद्ययन्त्र संगीत प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवािन्वत किया है। यह प्रतियोगिता प्रदेश के संस्कृति विभाग एवं सर्च फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित `बाल उत्सव-2010´ के अन्तर्गत आयोजित हुई। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।  श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नगर के अनेक प्रतििष्ठत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें निमिष मिश्रा ने कला एवं संगीत के उत्कृष्ट ज्ञान का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर निर्णायक मण्डल सहित सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया। सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र को  उसकी अभूतपूर्व प्रतिभा हेतु सार्टिफिकेट एवं आकर्षक पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।

nimish-mishraश्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्याित्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही सांस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है। इसके लिए छात्रों को विद्यालय में अलग से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है। श्री शर्मा ने कहा कि संगीत को आत्मा के भोजन की संज्ञा दी गई है, यह आित्मक शक्तियों को बढ़ाता है एवं छात्रों को समाज का सभ्य व सुसंस्कृत नागरिक बनाने में मदद करता है। गीत-संगीत की शिक्षा के माध्यम से सी.एम.एस. अपने छात्रों में भक्ति, सरसता, करूणा एवं शान्ति को भावना संचारित करने में सतत् प्रयत्नशील है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in