Categorized | लखनऊ.

मुख्यमन्त्री नरेन्द्र मोदी सहित प्रदेश नेतृत्व को हादिZक बधाई दी

Posted on 12 October 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में हुये स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की भारी जीत पर मुख्यमन्त्री नरेन्द्र मोदी सहित प्रदेश नेतृत्व को हादिZक बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पार्टी की भारी जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस जनता के बीच में अलोकप्रिय हो गई। श्री शाही ने इसे राष्ट्रवाद की जीत बताते हुये बताया कि कांग्रेस का भगवा आतंकवाद और राहुल गांधी की आर0एस0एस0 पर टिप्पणी को जनता ने करारा जबाव दिया और कांग्रेस का प्रदेश से सुपड़ा साफ कर दिया है। प्रदेश महामन्त्री बिन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, डा0 महेन्द्र पाण्डेय, बिनोद पाण्डेय, प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, हृदय नारायण दीक्षित, हरिद्वार दूबे, राजेन्द्र तिवारी, विजय पाठक मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरीशचन्द्र श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित,सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता सह मीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्वत, मनीष दीक्षित आदि ने बधाई दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in