Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने राश्ट्रमण्डल खेलों में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी

Posted on 10 October 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने राश्ट्रमण्डल खेलों में पदक जीत कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को हादिZक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलकूद को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों के हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने आजमगढ़ के श्री ओंकार को निशानेबाजी में, कु0 रेणु बाला स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को भारोत्तोलन में, कु0 अल्का तोमर मेरठ को कुश्ती में और श्री इमरान हसन खॉ बरेली को निशानेबाजी में स्वर्ण पदक प्राप्त करने एवं श्री रितुराज चटर्जी वाराणसी को तीरन्दाजी में, कु0 सोनिया चानू स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को भारोत्तोलन में रजत, कु0 बबिता कुमारी मेरठ को कुश्ती में रजत पदक और इलाहाबाद के आशीश को जिम्नास्टिक में रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने पर इनके उपलब्धि की मुक्तकंठ से सराहना की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in