Categorized | लखनऊ.

बाल फिल्म `विद्या´ का भव्य प्रीमियर आज

Posted on 09 October 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के फिल्म्स डिवीजन द्वारा निर्मित प्रेरणादायी शिक्षात्मक बाल फिल्म `विद्या´ का भव्य प्रीमियर कल दिनांक 10 अक्टूबर, रविवार को अपरान्ह: 12.30 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में हो रहा है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों, शिक्षकों व समाज के सभी वर्गो को जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रेरणादायी फिल्म का निर्माण किया गया है जो अभिभावकों व माता-पिता को यह प्रेरणा देती है कि बच्चों पर अपनी आकांक्षाओं का बेजा दबाव ने डालें। यह शिक्षात्मक बाल फिल्म मूल रूप से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु घर एवं विद्यालय की सहभागिता पर आधारित है।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी व डा. (श्रीमती) भारती गांधी के मार्गदर्शन में बनी इस अत्यन्त प्रेरणादायी बाल फिल्म का निर्देशन व संपादन अहमद हमीद शेख ने किया है। सी.एम.एस. फिल्म्स डिवीजन के हेड श्री वर्गीश कुरियन एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। श्री शर्मा ने बताया कि बाल फिल्म `विद्या´ के भव्य प्रीमियर के उपरान्त सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में एक प्रेस कान्फ्रेन्स का आयोजन किया गया है जिसमें फिल्म के प्रोड्यूसर डा. जगदीश गांधी व सी.एम.एस. फिल्म्स डिवीजन के हेड श्री वी. कुरियन इस फिल्म के विभिन्न पहलुओं एवं विशेषताओं से पत्रकार बन्धुओं को अवगत करायेंगे।

श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि `विद्या´ जैसी मूल्य आधारित, शिक्षात्मक बाल फिल्मों के प्रदर्शन से बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों के मन-मस्तिष्क व उनके सोच पर अच्छा और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह फिल्म बच्चों पर अभिभावकों की आकांक्षाओं के बेजा दबाव को रोकने और उनकी जीवन दिशा तय करने में मददगार साबित होगी साथ ही घर व विद्यालय के सम्बन्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in