Categorized | लखनऊ.

अपर निदेशक मलेरिया को आरोप पत्र देने के निर्देश

Posted on 09 October 2010 by admin

स्वास्थ्य विभाग छ: फागिंग मशीनें खरीदेगा

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री के उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री श्री अनन्त कुमार मिश्रा ने अपर निदेशक मलेरिया को आरोप पत्र देने के निर्देश दिये हैं। अपर निदेशक आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित नगर निगम लखनऊ एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में बुलाए जाने के बावजूद भी उपस्थित नहीं हुए। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समुचित फागिंग व्यवस्था के लिए छ: फागिंग मशीने खरीदने के भी निर्देश दिये हैं।

श्री मिश्रा ने उच्च स्तरीय बैठक में नगर में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए कराये जा रहे कार्यो की सघन समीक्षा की। बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्री प्रदीप शुक्ला, सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री पी0के0 सारंगी, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, डा0 एस0पी0 राम, नगर आयुक्त, श्री शैलेश कुमार सिंह, सहित स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार लखनऊ में ज्वर जनित बीमारियो की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर छिड़काव का विशेष सयुंक्त अभियान आज से शुरू किया गया है, जो आगामी 12 अक्टूबर तक चलेगा। पूरे शहर को 6 जोन में बॉटकर वहॉ पर स्वास्थ्य विभाग एंव नगर निगम के अधिकारी को अभियान का संयुक्त पर्यवेक्षणीय उत्तरदयित्व सौपा गया है। दवाओं के छिड़काव के लिए प्रत्येक जोन में पॉच मशीने लगाई गई है तथा प्रत्येक मशीन पर दो स्वास्थ्य किZर्मयों की तेैनाती की गई है। फागिंग से सम्बन्धित किये गये कार्यो की विस्तृत रिपाZेट मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मुख्यचिकित्सा अधिकारी को दी जाएगी, जो संकलन कर रिर्पोट को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को भेजेंगे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सिविल हािस्पटल, बलरामपुर चिकित्सालय तथा डॉ0 राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय को बुखार के रोगियों के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को भेजने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ के कार्यालय में एक कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जो चौबीस घन्टे कार्य करेगा। कन्ट्रोल रूम का न0 0522-2622080 है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in