Categorized | लखनऊ.

प्रदेश को तत्काल आपत स्वास्थ्य क्षेत्र घोशित करने की मांग

Posted on 09 October 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के सहप्रवक्ता डा0 मनोज कुमार मिश्र ने dr-manoj-kumar-mishra-001 करते हुये कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवायें बुरी तरह से चरमरा गई हैं। जिसके कारण डेंगू और चिकिन गुनिया बुखार ने भयावह रूप धारण कर लिया है। स्वास्थ्य मन्त्री को सिर्फ अपने स्वास्थ्य से चिन्ता है। जनता के स्वास्थ्य के प्रति उन्हें कोई चिन्ता नहीं है। जिसके कारण लगातार लोग इन बिमारियों के कारण मौत के मुह में जा रहे है। बुखार जैसी बिमारी पर रोकथाम न लगा पाने वाली सरकार को तुरन्त बखाZस्त किया जाना चाहिये। डा0 मिश्र ने कहा पूर्वाचंल और बुन्देलखण्ड में लगातार मस्तिश्क ज्वर का भयानक आक्रमण होने के बाजवूद भी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। केन्द्र द्वारा भेजी जाने वाली सहायता का भी उपयोग न कर पाने के कारण स्वास्थ्य सेवायें चरमरा गई है। संक्रमक रोग और मलेरिया विभाग पूरी तरह बेकाबू दिख रहा हैं। प्रदेश की राजधानी में जिस तरह लगातार डेगू से मौते हो रही है। वह अत्यन्त चिन्ता का सबब बन गया है। मच्छरों के रोक थाम हेतु फागिंग नही होना यह दशाZता है कि स्वास्थ्य मन्त्री को जनस्वाथ्य प्रति कोई चिन्ता नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in