Categorized | लखनऊ.

गोदरेज एप्लायंसेज ने `हर दिन लखपती, हर दिन दीवाली ऑफर´ की घोषणा की

Posted on 08 October 2010 by admin

त्योहारों के इस मौसम में दीवाली का जश्न मनायें - त्योहारों के इस मौसम में गोदरेज एप्लायंसेज, भारत में घरेलू उपकरणोंं के अग्रणी निर्माताओं में से एक, ने अपने `हर दिन लखपती, हर दिन दीवाली ऑफर´ की घोषणा की है। यह एक स्क्रैच कार्ड कैश बैक ऑफर है, जो 45 उपभोक्ताओं को 45 दिनों तक प्रतिदिन 1 लाख रूपये जीतने का अवसर प्रदान करेगा। इसका शुभारंभ 1 अक्टूबर 2010 को होगा।

अब गोदरेज का कोई भी उपकरण खरीदिये और 1 लाख रूपये जीतने का सुअवसर प्राप्त कीजिये। इस ग्रैण्ड प्राइज के अतिरिक्त आप 10,000 रूपये, 1000 रूपये तथा 500 रूपये तथा 200 रूपये भी जीत सकते हैं और प्रत्येक खरीद पर 100 रूपये का न्यूनतम सुनिश्चित उपहार भी प्राप्त कर सकते हैं।

गोदरेज एप्लायंसेज के उपाध्यक्ष, विक्रय एवं विपणन, श्री कमल नन्दी ने कहा कि, “त्योहारों का मौसम घरेलू उपकरण उद्योग के व्यावसायिक आकार वृद्धि में उल्लेखनीय योगदान देता है। हमने यह देखा है कि ग्राहक अच्छे ऑफरों तथा पैसा वसूल उत्पादों का पूर्वानुमान करते- करते दीवाली की खरीदारी को स्थगित कर देते हैं। अपने `हर दिन लखपती, हर दिन दीवाली ऑफर´ के साथ हम अपने ग्राहकों को केवल प्रसन्न ही नहीं, बल्कि कुछ अतिरिक्त उत्साह भी प्रदान करना चाहते हैं।´´

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in