Categorized | लखनऊ.

निर्मोही अखाड़े को मिले पूर्ण स्वामित्व-हिन्दू महासभा

Posted on 07 October 2010 by admin

पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल अखाड़े के भाश्कर दास से मिला नौ अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पहंुचेेंगे अयोध्या

अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश इकाई के प्रतिनिधि मण्डल आज यहां अयोध्या में राम जन्मभूमि मामले में सुलह के प्रयास के क्रम निर्मोही अखाड़े के भाश्कर दास से मुलाकात की। पार्टी के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गये प्रतिनिधि मण्डल के साथ लगभग एक घण्टे हुयी इस मुलाकात में पार्टी ने निर्मोही अखाड़े के पक्ष में खड़े होते हुये उसे राम जन्म भूमि का स्वामित्व सौंपे जाने का समर्थन करते हुये कहा कि सैकड़ों वशोZ से पूजा पाठ करते चले आ रहे निर्मोही अखाड़े पूर्ण स्वामित्व मिलना चाहिए और इसके लिये हिन्दू महासभा ने भगवान श्रीराम के भव्य मिन्दर के लिये सम्पूर्ण भूमि के लिये देश के सर्वोच्च न्यायालय में अपील के साथ ही अखाड़े को सम्पूर्ण स्वामित्व के लिये कानूनी पहलुओं पर भी पार्टी ने चर्चा भी शुरू कर दी है। अयोध्या में हुयी इस मुलाकात की जानकारी देते हुये पार्टी के प्रमुख प्रदेश नेता एवं पार्टी के मीडिया प्रमुख का दायित्व निभा रहे वी0के0 तिवारी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तिवारी आगामी नौ अक्टूबर को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दशZन एवं निर्मोही अखाड़े के प्रमुख भाश्कर दास से मुलाकात करने के लिये पहंुच रहे है। मीडिया प्रमुख ने राम जन्म भूमि पर भव्य मिन्दर निर्माण के मामले में पार्टी का रूख स्पश्ट करते हुये कहा है कि हिन्दू महासभा का सिर्फ एक ही मकसद भगवान श्री राम मिन्दर के निर्माण के लिये भूमि का बंटवारा न होकर सम्पूर्ण भूमि चाहती है और पहुलओं को लेकर ही पार्टी न्यायालय में अपना पक्ष रखती है, उसका भव्य मिन्दर के निर्माण में सहभागिता से  कोई लेना-देना नहीं है, पार्टी इस मामले में चाहती है कि वशोZं से पूजा-पाठ करती रही निर्मोही अखाड़ा को पूर्ण स्वामित्व मिले और इसके पार्टी पूरी तरह से अखाड़े के साथ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in