Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने पुतला फूंका

Posted on 07 October 2010 by admin

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन की तुलना आतंकी गतिविधियों में लिप्त सिमी जैसे संगठन से किये जाने से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने आज विधान भवन के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रर्दशन किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी के आह्वान पर आज युवा मोर्चो के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुये और जुलूस की शक्ल में विधान भवन के सामने पहुंचकर राहुल गांधी का पुतला फूंका ।

कार्यक्रम में लखनऊ विश्व विद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामन्त्री शिवभूषण सिंह, प्रत्यूश मणि त्रिपाठी, पार्षद गौरव भाटिया राहूल मिश्रा निखिलेश सिहं राघवेन्द्र तिवारी, रिकू सोनकर, जितेन्द्र सिंह, अभिनव अस्थाना, हिमाशु गुप्ता व भावना सिंह सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in