Categorized | लखनऊ.

संघ राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत संगठन है

Posted on 07 October 2010 by admin

2010 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि वो अपने युवराज को राहुल गांधी को राष्ट्रवादी संगठन और राष्ट्रद्रोही संगठन के अन्तर की परिभाषा को समझाये। संघ अपने स्थापना के समय से राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत संगठन है जिससे पे्ररणा लेकर करोड़ों नव युवक देश सेवा में जुटे हुये हैं।  यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस महासचिव मानसिक रूप से इतने अपरिपक्व और अज्ञानी हैं कि वे संघ और सिमी के फर्क को नहीं समझ पा रहे हैं।

श्री शाही ने आज भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी के संरक्षण व समर्थन से ऐसी सरकार चल रही है जिसका मुख्यमन्त्री कहता है कि कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय नहीं हुआ है। उमर अब्दुल्ला के इस राष्ट्रद्रोही बयान के लिये पूरे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुये कहा कि उमर अब्दुल्ला अलगावादियों की भाषा बोल रहे हैैं।

उन्होंने कहा कि सिमी आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त एक प्रतिबंधित संगठन हैै। इसके अध्यक्ष पर 2002 में बहराइच में राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लगा था और महासचिव पर आई0एस0आई0 के साथ सम्बंध होने का महाराष्ट्र सरकार ने आरोप लगाया था।  जबकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अपना एक राष्ट्रवादी इतिहास है। अपनी स्थापना वर्ष 1925 से संघ के लिए राष्ट्रीय एकता अखण्डता व राष्ट्रीयता सर्वोपरि रही है। 1947,1948, 1962,1965 व 1971 में विभिन्न मौकों पर जब देश संकट आया तो आर0एस0एस0 के स्वयं सेवकों ने पूरी लगन व निष्ठा के साथ राष्ट्रकार्य में अपना सहयोग प्रदान किया। 1965 में तत्कालीन प्रधानमन्त्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री ने भी राष्ट्र के प्रति संघ की निष्ठा व कार्यो की प्रशंसा की थी।

भाजपाध्यक्ष ने कहा कि राहुल को देश के इतिहास व संघ के सन्दर्भ में अपनी जानकारी को बढ़ाना चाहिए। उनकी ओछी टिप्पणी अपरिपक्व मानसिकता का परिणाम है। कांग्रेस लगातार मुस्लिम वोट के लिए तरह-तरह के हथकण्डे अपनाती रही है। देश में कश्मीर के हालात भी कांग्रेस के नीतियों व धारा 370 के कारण विगड़े हैं। उमर का यह कहना कि कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय नहीं हुआ है इसके लिए कांग्रेस जवाबदेह है। श्री शाही ने उमर अब्दुल्ला के राष्ट्रघाती बयान के लिये मुख्यमन्त्री पद से बखाZस्त करने की मांग की है।

श्री शाही ने कहा कि अब जबकि परवेज मुशर्रफ ने खुद स्वीकार किया है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को प्रशिक्षित कर भारत में आतंकवादी गतिविधियों को तेज कर रहा है फिर केन्द्र सरकार कश्मीर में अलगाववादियों के साथ नरमी क्यों बरत रही है। कांग्रेस शुरू से ही वोट बैंक की राजनीति करती रही है, जिसकी वजह से देश में आतंकवाद और अलगाववाद पैदा हुआ है। कांग्रेस देशद्रोही ताकतों को मजबूत करने और राष्ट्रवादी ताकतों को कमजोर करने से बाज आये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in