Categorized | लखनऊ.

किताबें मानव की सच्ची दोस्त हैं- हाजी मो0 रईस अन्सारी

Posted on 07 October 2010 by admin

मोमिन कान्फ्रेन्स के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मो0 रईस अन्सारी ने आज किताब मेले का सर्वेक्षण किया और उर्दू की किताबों को देख कर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि किताबें हर मानव की सच्ची दोस्त हैं चाहे वह बच्चा हो, चाहे वह युवा हो और चाहे बुजुर्ग लोग हों सब को किताबों से ताकत मिलती है।

श्री अन्सारी ने कहा कि अच्छी किताबें समाज को एक नई दिशा दिखती हैं। उन्होंने हिन्दी और अंग्रेज़ी स्टालों पर भी जा कर सर्वेक्षण किया और कहा कि किताबों के प्रति लागों लगाव कम हो रहा है। लोगों से कहा कि किताबें अधिक से अधिक खरीदें। किताबों के द्वारा हम एक दूसरे को समझ सकते हैं और एक दूसरे को समझा सकते हैं। उन्होंने पब्लिशरों से अपील की कि किताबों के दाम कुछ कम रखें ताकि जनता अच्छी और बढ़िया किताबें खरीद सकें।

श्री अन्सारी ने लखनऊ के हिन्दी, उर्दू और अंग्रेज़ी िप्रंट मीडिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे किताब मेले का भरपूर कवरेज कर रहे हैं। इस लिए तीनों प्रकार के समाचार पत्र के एडीटर मुबारकबाद के योग्य हैं।

इस अवसर पर श्री उत्तम शर्मा, एहतेशाम मिर्जा, अनीसुर्रहमान नदवी, राम करन, महबूब अली आदि ने किताब मेले का भरपूर मज़ा लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in