Categorized | लखनऊ

पं0 दीनदयाल उपाध्याय एक ध्येयवादी कार्यकर्ता, समर्पित नेता व विचारक थे

Posted on 06 October 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी ने एकात्म मानववाद के पे्रणता पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्मस्थल दीनदयाल धाम में कहा है कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय एक ध्येयवादी कार्यकर्ता, समर्पित नेता व विचारक थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए बलिदान कर दिया ।

माओवाद,पूंजीवाद, समाजवाद से जब परिवर्तन नहीं आया तो पं0 दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का नया दर्शन दुनिया के साामने रखा। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी ने अपने एकात्म मानवाद के दर्शन में समाज के अन्तिम व्यक्ति जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिये ये सूत्र दिया था कि जिसे आज अन्तोदय के नाम से जाना जाता है। किन्तु बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आजादी के 62 वर्ष बाद भी देश के 90 प्रतिशत नागरिक 50 रू0 रोज कमाकर अपना जीवन-यापन कर रहा है।  इसमें भी 50 प्रतिशत लोग 50 रू0 भी नहीं कमा पाते हैं। ऐसे में देश कहॉं जायेगा र्षोर्षो
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गडकरी ने कहा कि एकात्म मानवाद के दर्शन के आधार पर ही इस देश में परिवर्तन लाया जा सकता है।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री रामलाल जी ने कहा कि यहां दीनदयाल नगर में बना हुआ पं0 दीनदयाल धाम के सारे प्रकल्प शीघ्र ही क्षेत्र की जनता को स्वरोजगार से जोड़ते हुये अपने पैरों पर खड़ा होने में मद्द करेगा।

उ0प्र0 भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करते हुये कहा कि केन्द्र और प्रदेश के सरकारों के आपसी संघर्ष से उ0प्र0 की दिशा और दशा दोनों विगड़ गई है। सत्ता में बैठे दोनों दल प्रदेश के विकास को छोड़कर सम्प्रदायिक वोट बैंक बनाने की होड़ में लगे हैं। देश के मानचित्र में उ0प्र0 के पिछडे़पन के कारण वोट विशेष की राजनीति करने वाले ये दल हैं।

उत्तरांचल के मुख्यमन्त्री डा0 रमेश पोखरियाल (निशंक) ने कहा कि यह प्रकल्प नहीं तीर्थस्थल है। यह भी तीर्थस्थलों की तरह दर्शनीय स्थल होगा। आगे आने वाले दिनों में यह स्थान उत्तरांचल के तीर्थस्थलों की तरह ही दर्शनीय होगा। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता श्री राजेन्द्र तिवारी ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in