Categorized | लखनऊ

लखनऊ सहित तमाम डेंगू तथा विचित्र बुखार से अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा गई है

Posted on 06 October 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा प्रदेश बीमारियों की चपेट में है। अब तक हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। अस्पतालों में डाक्टर, स्टाफ और दवाओं की कमी है। मरीज बिना इलाज के लौटाए जा रहे है। मुख्यमन्त्री और उनकी सरकार इससे बेपरवाह है। इंसान के जान की कीमत बसपा राज में कुछ भी नहीं है। मुख्यमन्त्री को सिर्फ प्लाट,कोठी, उपहार और लूट के धन की कीमत से ही वास्ता रहता है। चिकित्सा सुविधा के मद का पैसा पत्थरों के कमीशन में खर्च कर दिया गया है। जनता अब इस जन विरोधी सरकार को  ज्यादा नहीं बर्दाश्त करेगी।

राजधानी लखनऊ सहित तमाम डेंगू तथा विचित्र बुखार से अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा गई है। इमर्जेन्सी में बेड फुल है। गम्भीर बीमार जमीन पर लिटाए जा रहे हैं। तमाम मरीज वापस लौटा दिए जाते है क्योंकि उनके इलाज की व्यवस्था नहीं है। डेंगू, चिकन गुनिया, इंसेफलाइटिस,वायरल इन सब बीमारियों ने महामारी का रूप ले लिया है। कानपुर देहात में रहस्यमय की बीमारी से 45 दिनों में दो सौ मौतें हुई। बदायूं और ‘ााहजहॉपुर में सैकड़ों रोगी निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। अकेले बदायूं की तहसील उझानी में चार सौ से ज्यादा डेंगू के सम्भावित मरीज हैं। गाजियाबाद में बुखार पीड़ितों की मौत से लोग दहशत में हैं। कन्नौज में बाढ़ के बाद बीमारी का दर्द भोग रहे निवासी असहाय हैं। अलीगढ़, गोरखपुर में भी स्थिति गम्भीर है।

अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाओं के अभाव से संकट और गहराता जा रहा है। निजी नर्सिगं होम में इलाज सबके बस का नहीं। बरसात के बाद बढ़ी बीमारियों की चपेट में लोग भारी तादाद में आ गए हैं। समाजवादी पार्टी सरकार को बराबर चेताती रही है कि बरसात और बाढ़ के बाद तेजी से संक्रमण होने से बीमारियां खूब फैलती हैं। बीमारों के मुकाबले चिकित्सा सुविधाएं कम हैं। सरकार इसमें संवेदनहीन है इसलिए इलाज के लिए ज्यादा बजट देने के बजाए वह इस मामले को दबाने में लगी है। जब राजधानी में मच्छर मारने के लिए फािंगंग की व्यवस्था नहीं हो पाई है तो बाकी जनपदो के बारे में कहना ही क्यार्षोर्षो सच तो यह है कि मुख्यमन्त्री के कारनामों से राज्य बीमार प्रदेश बन गया है। इस अक्षम्य लापरवाही के लिए सरकार की जितनी निन्दा की जाए कम है।.

प्रदेश की बसपा सरकार की गलत नीतियों के चलते सरकारी अस्पताल और निजी नर्सिग होम दोनों ही सेवा के नाम पर जनता का खून चूसने में लगे हैं। डाक्टरी परीक्षण के नाम पर लूट हो रही है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि रोग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य दल भेजे जाएं, स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं, परीक्षण के नाम पर डाक्टरों की लूट बन्द हो, छिड़काव और विशेश सफाई अभियान चलाए जाएं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in