Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ़ बोर्ड की एक आपात बैठक

Posted on 05 October 2010 by admin

उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ़ बोर्ड की एक आपात बैठक को जुफर अहमद फारूकी (अध्यक्ष बोर्ड) की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बोर्ड ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। वक्फ़ संख्यचा-26 (बाबारी मिस्जद) जिला फैजाबाद की मिल्कियतक के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय के निर्णय/आदेश 30 सितम्बर 2010 के विरूद्ध बोर्ड ने विधिक परामशZ प्राप्त किया है और यह निर्णय लिया है कि बोर्ड द्वारा उच्चतम न्यायालय में अपील की जायेगी। बोर्ड ने यह भी स्पश्ट किया कि बोर्ड की ओर से किसी को यह अधिकार नहीं प्राप्त है कि वह बोर्ड की तरफ से मुकदमें के पक्षकारों से सुलह के सम्बन्ध में किसी प्रकार की वार्ता करे और न ही इस सम्बन्ध में किसी को अधिकृत किया है।

बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया है कि बाबरी मिस्जद के उपरोक्त मुकदमें के पक्षकारों द्वारा यदि कोई सुलह का प्रस्ताव होता है तो बोर्ड के अध्यक्ष को यह अधिकार होगा कि वह इस पर निर्णय लेकर बोर्ड के सामने रखे और स्वीकृति प्राप्त करें। अध्यक्ष बोर्ड को यह भी अधिकार दिया गया है कि वह उपरोक्त फैसले के विरूद्ध अपील व अन्य विधिक कार्यवाही के सिलसिले में जरूरी कार्यवाही करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in