Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी की सरकार को प्रदेश में बढ़ रही बिमारियों की रोकथाम में असफल करार दिया

Posted on 05 October 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी की सरकार को प्रदेश में बढ़ रही बिमारियों की रोकथाम में असफल करार दिया। पार्टी प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये बताया कि पूरे प्रदेश को डेगू बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है।  यह बिमारी महामारी का रूप ले रही है। इसका ज्वलन्त उदाहरण सोमवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देखने को मिला। एक दिन में रिकार्ड बारह हजार मरीजों का राजधानी स्थित विभिन्न अस्पतालों में पहुंचना है।

श्री सिंह ने कहा कि बिमारी का प्रकोप इतना भीषण है कि अस्पतालों के डाक्टर और कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गये हैं। चिकित्सा विश्वविद्यालय के डाक्टर और कर्मचारी इस बिमारी से पीड़ित हैं। प्रदेश के सभी अस्पताल मरीजों से अटे पड़े हैं, मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। दैनिक समाचार पत्रों में अस्पतालों में रोगियों की लम्बी कतारें लगा दिखाना इसका प्रमाण हैं। श्री सिंह ने कहा कि सरकारी इन्तजाम नाकाफी साबित हो रहे है। बाजार में उपलब्ध दवाइयॉं असली हैं या नकली इसकी कोई गारण्टी नहीं हैं। बिमारी की आड़ में नकली दवा विक्रेता और अधिक सक्रिय हो गये हैं। प्रदेश के अनेक जनपदों में एक्पायरी दवा या नकली दवा के टीके आदि लगाने से लोगों की जानें गई हैं। जनपद लखनऊ की मोहनलालगंज तहसील, जनपद बदायूं, गाजियाबाद, गोरखपुर आदि इसका उदाहरण है। प्रदेश में आवश्यक दवाओं का अभाव है दवाओं के रेफि्रजिरेशन की समुचित व्यवस्था नहीं है। अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने से प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। लखनऊ के चिकित्सा विश्वविद्यालय बढ़ी प्लेटलेट्स की मांग के कारण ब्लड बैंक में मारपीट की नौबत तक आ गई है। प्लेटलेट्स लेने वालों की तादात बढ़ रही है यहां तक की पुलिस बुलाकर नियन्त्रण किया जा रहा हेै।

श्री सिंह ने कहा कि आयुर्वेदिक ड्रग टैस्टिंग लैब में दवाओं का परीक्षण बन्द पड़ा है। सैकड़ों नमूने परीक्षण के लिए लिम्बत हैं। इसका नतीजा है कि बाजार में बगैर परीक्षण के दवाएं धड़ल्ले से बिक रही हैं।  घटिया दवा खरीदने के लिए लोग मजबूर हैं। वहीं सरकार से सांठ-गांठ कर घटिया दवा बेचने के आरोप में पकड़े गये अभियुक्तों की रिहाई नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट न पहुंचने के कारण हो रही हेै।  साथ ही न्यायालय में  लिम्बत वादों की संख्या भी बढ़ रही है।
श्री सिंह ने प्रदेश सरकार से तत्काल युद्ध स्तर पर बिमारी की रोकथाम की व्यवस्था करने की मांग की। सरकार द्वारा लोगों को बिमारी की रोक-थाम के लिए उठाये गये आवश्यक कदमों की जानकारी लगातार दी जानी चाहिऐ। जिससे मरीज और उसके सम्बंधियों मेें भरोसा बढ़े। अस्पतालों में डाक्टरों, दवाओं और बिस्तरों की, समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in