Categorized | लखनऊ.

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा विद्यालय के प्राइमरी रिसोर्स सेन्टर में आयोजित

Posted on 05 October 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा विद्यालय के प्राइमरी रिसोर्स सेन्टर में आयोजित अत्यन्त वृहद व विश्वस्तरीय कम्प्यूर मेले में छात्रों ने कम्प्यूटरों को चलाने व अनेक रोचक व ज्ञानवर्धन जानकारियां प्राप्त करने का जमकर आनन्द उठाया और कम्प्यूटर की नवीनतम टेक्नोलॉजी और मानवतापरक उद्देश्य से परिचित हुए। इस विश्व स्तरीय कम्प्यूटर फेयर में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों व शिक्षकों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी  हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. कानपुर रोड की प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान के संयोजकत्व में आयोजित इस उच्च स्तरीय कम्प्यूटर मेले में 500 से अधिक उच्च तकनीक से सुसज्जित कम्प्यूटरों का विशाल प्रदर्शन में टी.एफ.टी. मानीटरों, नवीनतम प्रौद्योगिकी और शिक्षण सहायक सामग्री से अपलोडेड कम्प्यूटरों का प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर सी.एम.एस. कानपुर रोड की प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान ने प्रतिभागी छात्रों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी ने आज विश्व को एक `ग्लोबल विलेज´ का स्वरूप दे दिया है, ऐसे में कम्प्यूटर का सही उपयोग `विश्व एकता´ के विकल्प के तौर पर उभरा है। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि कम्प्यूटर के ज्ञान का उपयोग मानवता के हित में करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in