Categorized | लखनऊ.

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2010,चौथे चरण के लिए मोहनलालगंज एवं गोसाईगंज में नामांकन प्रारम्भ।

Posted on 04 October 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायतेंा के सामान्य निर्वाचन वर्ष 2010 के अन्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत के सदस्यों के लिए आज  मोहनलालगंज एवं गोसाईगंज  खण्ड विकास में नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है जनपद के चौथे चरण में होने वाले निर्वाचन प्रक्रिया के चौथे चरण के  अन्तर्गत आज से 6 अक्टूबर तक आठ बजे से अपराहन 4 बजे तक नामांकन, 7 से 10 अक्टूबर तक  प्रात: 8-00 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच( 8 अक्टूबर को माहाराजा अग्रसेन जयन्ती तथा 9 अक्टूबर को मा0कांशीराम जी के निर्वाण दिवस पर निर्वाचन सम्बन्धी कोई कार्य नही किया जायेगा) चौथे चरण की नाम वापिसी 11 व 12 अक्टूबर को प्रात: से अपराहन 3 बे तक नाम वापिसी तथा 12 अक्टूबर को अपराहन 3 बजे से प्रतीक आवांटन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) /जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सागर ने बताया कि  चौथे चरण के अन्तर्गत मतदान 25 अक्टूबर 2010 को  प्रात: 7 बजे से सायंकाल 5 बजे तक होगा तथा मतगणना  28  अक्टूबर 2010 को होगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड मोहनलालगंज में जिन 75 ग्राम पंचायतों में प्रक्रिया प्रारम्भ हुई है वे:-करोरा, अचलीखेडा, जमालपुर ददुरी,बलसिंहखेडा, देवती, कुबहरा, तमोरिया नदारपुर,नबीनगर(नगराम), अमवां मुर्तजापुर, गढा, समेसी, उतरावां, पतौना, कमालपुर बिचलिका, शाह मोहम्मदपुर अपैया, मीरखनगर, छतौनी, कांटा-करौन्दी, हसनपुर करेन्दी, सलेमपुर अचाका, करनपुर, बैरीसालपुर, शेरपुर लवल, नन्दौली, निगोहां, भावाखेडा, रामपुर गढी जमुनी, दखिना शेखपुर, पुरहिया, नटौली, हरिहरपुर पटसा, लालपुर, भटपुररतनपुर, बिरसिंहपुर, भद्दीसिर्स, दयालपुर, मंगटैया, राती, , रधुनाथखेडा, कनकहा, मस्तीपुर, मदापुर, गढ़ीी(महदौली), भौदरी, डेहवा, भसण्डा, उत्तरगांव, भदेसुआ, थनुवा साण्ड, मऊ, खुजेहटा, पुरसेनी, रायभान खेडा, डलौना(हरकंसगढी),गौरा, कुढा, डाडा सिकन्दरपुर, हुलासखेडा, बिन्दौआ, अतरौली, देवरिया भरोसवा, मीरानपुर, कोडरारायपुर, सिसेण्डी, सल्सामऊ हिल्गी, परसपुर ठट्ठा, बरवलिया, कुसमौरा, गोविन्दपुर, जबरौली, दहियर, दाउदनगर, सरकुसा,परेहटा तथा खुजौली है ।

जिलाधिकारी ने बताया कि गोसाईगज विकास खण्ड की जिन 73 ग्राम पंचायतों में प्रक्रिया प्रारम्भ हुई है वे सलेमपुर, रहमतनगर, बरूआ, घुसकर, मोहम्मदाबाद, घौरहरा, रसूलपुर टिकनियांमऊ, गौरियाकलां, सुरियामऊ, फरीदपुर, महमूदपुर, नूरपुर बेहटा,, चुरहिया, बक्कास, मस्तेमऊ, माढरमऊ, सोनई कजेहरा, पहाडनगर टिकरिया, सिकन्दरपुरअमोलिया, सिद्धपुराभट्ट, मोहारीखुर्द, मोहरीकलां, सेमसपीतपुर, सिठौलीकला, भट्ठीबरकतनगर, भौराखुर्द, सरईगुदौली, केवली, अस्ती, कपेरा, मदारपुर,  बघौली, मगईमऊ, सेल्हूमऊ, आदमपुर मितौली, हुसैनाबाद( दुल्हापुर),  हरदोइया, अनैयाखरगापुर,घुडसरा,बजगिहाखरोग, बहरौली, आदमपुर नौबस्ता, रसूलपुर आशिक अली,, मोमीखेडा, मो0पुर गढी, बसरहिया, सेखनपुर, काजीखेडा, निजामपुर, बेगरियामऊ, मलौली, जहांगीरपुर, मीसा, बाजूपुर, सलौली, दुलारमऊ, कबीरपुर, कासिमपुर विरूहा, सेमनापुर, सदरपुर करोरा, चान्दसराय, मंगहुआ, सठवारा, बेली, शिवलर, रामपुर सदरा, इचवलिया पहासा, रतियामऊ, बस्तिया, महुराकलां, पंचरारा, जौखण्डी, हसनापुर तथा महुराखुंर्द है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in