Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव में घोर अराजकता….

Posted on 04 October 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव में घोर अराजकता, नियमविरूद्ध कार्रवाई और बाहुबल, धनबल, शराबबल के लिये बसपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि सत्तापक्ष के बाहुबली गरीबों और दलितों का लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं और उन्हें जोर-जबर्दस्ती के बल पर चुनाव प्रक्रिया से अलग हटा रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने आज सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गोण्डा के करनैलगंज ब्लाक में रामपाल पासवान का नामांकन पर्चा ही फाड़ दिया गया। देवरिया जिले के रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बनियैनी गांव के एक दलित को चुनाव में नामांकन पत्र भरने के कारण ही पुलिस ने अनावश्यक रूप में गिरफ्तार किया। बसपाई बाहुबलियों ने पूरे राज्य में पंचायती चुनाव को मखौल बना कर रख दिया है।

श्री दीक्षित ने कहा कि पंचायत चुनाव से अलग रहने की बसपाई घोषणा ढोंग है। बसपा के विधायक, सांसद और कोआर्डिनेटर अपने-अपने लोगों को जिताने के लिये बाहुबल का खुल्लम खुल्ला प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस उनके साथ है। राज्य का पुलिस तन्त्र बसपाईयों के इशारे पर गैरबसपा उम्मीदवारों को उत्पीड़ित कर रहा है। बसपा के बाहुबली पंचायत चुनाव को जोर-जबर्दस्ती, धनबल व दारूबल के दम पर मखौल बना चुके हैं। बसपा सरकार और उसके प्रशासन तन्त्र ने चुनाव प्रक्रिया को भ्रष्ट बनाया है। इस सरकार में निभÊक निष्पक्ष मतदान की कौन कहे गैरबसपा व्यक्ति के प्रत्याशी बनने की भी स्वतन्त्रता नहीं है।

प्रवक्ता ने मांग की कि चुनाव आयोग सीधे हस्तक्षेप करे। निष्पक्ष और निभÊक प्रत्याशिता व मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in