नूरा कुश्ती से बाज आये सपा-भाजपा और कल्याण :- चान्द मुलायम मुसलमानों के हमदर्द तो ‘ापथ पत्र के साथ दायर करें याचिका

Posted on 04 October 2010 by admin

रामजन्मभूमि-बाबरी मिस्जद के मालिकाना हक के फैसले पर चर्चा के बाद इिन्डयन मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष सईद अहमद चान्द ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रकरण पर आये फैसले को लेकर सेंकी जा रही राजनैतिक रोटी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, भाजपा और पूर्व मुख्यमन्त्री कल्याण सिंह नूरा कुश्ती से बाज आयें,

रविवार को इिन्डयन मुस्लिम लीग के जिला कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में सदस्यों के साथ जिलाध्यक्ष श्री अहमद ने अयोध्या के विवादित प्रकरण पर उच्च न्यायालय के आये फैसले पर घंटों विचार विमशZ किया, लीग की मानें तो उन्होंने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया है, लीग ने मुसलमानों से अपील की है कि घबराने की जरुरत नही है, तीनों जजों ने जो फैसला दिया है वह इस बिना पर कि इससे देश का सौहार्द बना रहे, लेकिन आगे विकल्प खुला हुआ है, सुप्रिम कोर्ट में मामले को चुनौती दी जायगी, वहीं लीग की ओर जिलाध्यक्ष श्री अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और पूर्व मुख्यमन्त्री कल्याण सिंह जिस तरह अब फैसले को लेकर नूरा कुश्ती खेल रहे हैं उसकी मुस्लिम लीग घोर निन्दा करती है, श्री अहमद ने कहा कि अगर सपा प्रमुख मसलमानों के इतने हितैशी हैं तो उन्हें चाहिये कि जफरयाब जिलानी और सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से ‘ापथ पत्र के साथ याचिका सुप्रिम कोर्ट में दायर करें, अगर वह ऐसा नही कर सकते तो अपना खेल बन्द करते हुए भोले भाले मुसलमानों को ठगना बन्द कर दें, मसलमान अपना रास्ता खुद ही ढ़ूढ़ निकालेगा, बैठक में मुख्य रुप से महासचिव अनीस अहमद, उपाध्यक्ष लुकमान, नगर अध्यक्ष खुशीZद अहमद, यूथ जिलाध्यक्ष मो ‘ाम्स बाबू प्रधान, नगर प्रचार मन्त्री हमीदउल्ला पप्पू, अतीक अहमद सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे,

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in