सन्नाटा खत्म, फिर दिखी बाजार में रौनक संवाददाता

Posted on 03 October 2010 by admin

जिले भर में अयोध्या प्रकरण पर आये फैसले के दूसरे दिन भी अमन और शान्ति दिखाई दी। इस बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग दिखाई दिया। अति संवेदनशीन कई इलाकों मेें भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती देखी गई।

सनद रहे कि अयोध्या के मालिकाना हक के फैसले को लेकर जिस प्रकार अटकलें लगाई जा रही थी आखिर ऐसा कुछ भी नही हुआ। जिले की गंगा जमुनी तहजीब ने फिर यहां के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा। उधर शुक्रवार का दिन होने के नाते जिले भर में मिस्जदों में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। सुरक्षा की दृिश्ट से अलगा पुलिसिया अमला मुस्तैद रहा। हर आने जाने वाली पर पुलिस के जवानों की पैनी निगाह लगा रही। खैर गुरुवार को जिस तरह का सन्नाटा जिले भर में पसरा था आज वह पूरी तरह धवस्त होता दिखाई पड़ा। बाजार में भी रौनक देखने को मिली। लोग सुबह होते ही बाजार पहुंचे और जमकर खरीदारी की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in