Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने कैबिनेट मन्त्री श्री नन्दी के आवास जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की

Posted on 02 October 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने आज प्रदेश के कैबिनेट मन्त्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी´´ के आवास जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।

श्री नन्दी ने माननीया मुख्यमन्त्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीया मुख्यमन्त्री जी ने जिस संवेदनशीलता का परिचय देकर उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था की और लगातार उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाया, इसके लिए वे माननीया मुख्यमन्त्री जी के प्रति सदैव हृदय से आभारी रहेंगे।

इस अवसर पर राज्य सलाहकार परिशद के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्र भी उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि 12 जुलाई 2010 को इलाहाबाद में हुई आपराधिक वारदात में श्री नन्दी गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। माननीया मुख्यमन्त्री जी के निर्देश पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए एस0जी0पी0जी0आई0 लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां से उपचार के बाद 30 सितम्बर 2010 को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। श्री नन्दी अब लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in