Categorized | लखनऊ.

श्री राज्यपाल जी व माननीया मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 02 October 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के श्री राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी जी एवं माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर विधान भवन के तिलक हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की शुरूआत ‘‘वन्दे मातरम्’’ के गायन से हुई और इसके पश्चात बापू जी के प्रिय भजनों का गायन प्रस्तुत किया गया। अन्त में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर राज्य सलाहकार परिषद के अध्यक्ष तथा संसद सदस्य श्री सतीश चन्द्र मिश्र, मंत्रि-मण्डल के सदस्यगण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कैबिनेट सचिव श्री “ाषांक “ोखर सिंह,, मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता, अपर कैबिनेट सचिव श्री नेत राम समेत अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी, समाज सेवी एवं मीडिया के लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in