Categorized | आगरा

पर्यावरण संरक्षण हेतु नागरिकों का आवाहन

Posted on 02 October 2010 by admin

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार तथा जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने नागरिकों से अपील की हैं कि पर्यावरण संरक्षण के कार्य में सक्रिय सहभागिता हेतु आगे आये और रचनात्मक सोच के साथ जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के काम में सहयोग करें। अधिकारीगण ककरौठा में वन विभाग व्दारा आयोजित पर्यावरण संगोश्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।

श्री विजय कुमार ने कहा कि ककरैठा में संचालित प्रोजेक्ट से हरियाली बढी हैं। उन्होंने यमुना नदी के किनारे इसी प्रकार के पे्राजेक्ट बनाने और गन्दे नालों को यमुना में गिरने से रोकने की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण में गूलर, जामून, जंगल जलेबी, पीपल आदि फलदार वृक्षों को लगाये ताकि इकोसिस्टम में कीट पन्तगे आदि को भी आश्रय मिले।

जिलाधिकारी ने कहा कि ककरौठा परियोजना के लिए नरेगा से भी धनरािश दी गई है। लगभग 2 करोड 82 लाख रू0 की इस परियोजना में इस वशZ 32 हजार पौधे लगाये है और इस क्षेत्र में पहले से भी कुंछ पेड थे। इस प्रकार यहां लगभग 50 हजार पौधे लगे है। आने वाले दिनों में यह स्थान शहर के फेफडे के रूप में विकसित होगा और लोग ताजी हवा खाने के लिए यहा आयेगे। उन्होंने आशा प्रकट की कि यह स्थान इकोलोजिकल पार्क के रूप में विकसित होगा। यहां लगभग 1800 है0 भूमि को आरक्षित वन भूमि क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पे्राजेक्ट के लागू होने के बाद यहां आने वाले 8 नालो का पानी यमुना में गिरना बन्द हो गया हैं। वशाZ जल संचय, भूगर्भजल रिचार्ज, वनीकरण और धास की हरियाली के साथ यहां एकत्र पानी में कछुए आदि जलचर भी दिखायी देने लगे है। शीघ्र ही विभिन्न प्रजाति के पशुपक्षी भी दिखाई देने लगेगे।

श्री अभिजात ने आवाह्न किया कि सामाजिक संस्थाएं भी इस कार्य में सहयोग करें। उन्होंने Þ मेरा वृक्ष अभियान Þ के बारे में विस्तार से बताया। जिलाधिकारी की पे्ररणा से रोट0 ध्रुव बंसल एक हजार वृक्ष लगाने का संकल्प किया। इस अवसर पर रोट0 क्लब के अध्यक्ष इन्दर चन्द जैन, तथा सचिव श्रीमती मिथलेस जैन सहित बडी संख्या में उपस्थित रोटरी क्लब के पदाधिकारी/सदस्यों ने सहयोग का आश्वासन दिया।

डी0एफ0ओ0 श्री जानू ने ककरैठा पे्राजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्य की सफलता को देखकर अन्य स्थानों पर भी ऐसे पे्राजेक्ट बनाये जा रहे हैं। समाज सेवी श्रीरमन ने पर्यावरण संरक्षण में ऐसी परियोजनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0) राम आसरे, अपर जिलाधिकारी (न0) अरूण प्रकाश, उप वन अधिकारी वाई0पी0 शुक्ला आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in