Categorized | लखनऊ.

बाढ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई और चिकित्सा सेवाओ पर ध्यान रखें

Posted on 01 October 2010 by admin


जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम को 14 लाख रूपये की धनरािश

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने कहा है कि यमुना नदी में बाढ का पानी उतर रहा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों मे सफाई तथा चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने हेतु निर्देश दिये है ताकि संक्रामक रोग फैलने की सम्भावना न रहे।

अपर जिलाधिकारी(वि/रा) राम आसरे ने बताया कि नगर निगम की मांग के अनुरूप जिलाधिकारी ने बाढ प्रभावित नगर निगम क्षेत्रों में कार्य हेतु नगर निगम को 14 लाख रूपये की धनरािश स्वीकृत की है । उन्होंने बताया कि बाढ उतरने के बाद जल भराव वाले क्षेत्रों में सफाई/दवाईयो के छिडकाव आदि कार्यो के लिए बाढ राहत कोश से यह धनरािश दी गई है।

श्री राम आसरे ने बताया कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। सभी एस.डी.एम. को निर्देश दिये गये है कि 15 दिन मे सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध करादें ताकि तद्नुसार राहत/मुआवजा तत्परता से दिया जा सके।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in