Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की `जयन्ती´ के मौके पर कल दिनांक 02अक्टूबर,

Posted on 01 October 2010 by admin

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की `जयन्ती´ के मौके पर कल दिनांक 02अक्टूबर,2010 (गांधी जयन्ती) पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में पुष्पांजलि सभा सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रात: 9बजे किया गया है। इसी दिन पूर्व प्रधानमन्त्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती पर स्व0 शास्त्री को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी जी द्वारा प्रात: 8बजे उ0प्र0 कांग्रेस पर्वतीय प्रकोष्ठ के तत्वावधान में इन्द्रप्रस्थ नगर, महानगर, लखनऊ में वृक्षारोपण एवं प्रात: 9 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गांधी जी व शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरान्त  प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय से     9.30बजे प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के साथ राहत दल को रवाना करेंगीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in